फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Police took action on harsh firing from school principal's pistol

Bharatpur: स्कूल प्रिंसिपल की पिस्टल से हर्ष फायरिंग, स्कूल संचालक ने करवाए तीन फायर, पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 26 Feb 2024 07:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 26 Feb 2024 07:33 PM IST
सार

Bharatpur: भरतपुर और डीग जिले में पिछले कई दिनों से एक हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा था। जिस पर मथुरा गेट थाना अधिकारी हरलाल ने संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिखाई देर रहे लोगों की शिनाख्त की और हथियार मालिक और उसकी पत्नी को थाने बुलाकर पूछताछ की।
 

विज्ञापन
Police took action on harsh firing from school principal's pistol
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मथुरा गेट थाना थाना अधिकारी हरलाल ने बताया कि एक हर्ष फायरिंग का वीडियो मेरे पास आया था। जिसमें व्यक्ति ने पिस्टल दूसरे व्यक्ति की दी है। पिस्टल देने वाला व्यक्ति मथुरा गेट थाना इलाके का रहने वाला है। उसका नाम रवि शर्मा है। वह बाबा सुग्रीव स्कूल का संचालक है, यह लाइसेंस हथियार था। हथियार का लाइसेंस रवि शर्मा की पत्नी डॉक्टर रंजना के नाम था। वीडियो से व्यक्ति की पहचान कर रवि शर्मा और उसकी पत्नी को थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन


2023 में हथियार का लाइसेंस इश्यू करवाया
लाइसेंस का सत्यापन कर हथियार को जमा कर लिया गया है। हथियार का लाइसेंस भी जमा कर लिया है। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि रवि शर्मा की पत्नी बाबा सुग्रीव स्कूल की प्रिंसिपल है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि हमने खतरे को देखते हुए साल 2023 में हथियार का लाइसेंस इश्यू करवाया था। यह कुम्हेर थाना इलाके की घटना है। यह घटना रारह इलाके के मैरिज गार्डन की है।
विज्ञापन


पुलिस अभी जांच कर रही
वीडियो में एक व्यक्ति कोट में दिखाई दे रहा है, जो पिस्टल लोड करके दूसरे व्यक्ति को दे रहा है। कोट में दिखाई देने वाला व्यक्ति ही स्कूल का संचालक रवि शर्मा है। वह अपने दोस्त को पिस्टल लोड करके देता है और रवि शर्मा का दोस्त एक के बाद एक तीन फायर करता है। हालांकि वीडियो को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। फायर करने वाले व्यक्ति का अभी कुछ पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed