फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Nasir-Junaid murder case: Demand for hanging raised after the arrest of Monu Manesar

Bharatpur: नासिर-जुनैद हत्याकांड; आरोपी मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने की फांसी की मांग

Thu, 14 Sep 2023 02:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 14 Sep 2023 02:31 PM IST
सार

मोनू मानेसर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दो दिन की पीसी रिमांड पर लिया है, जहां पर मोनू मानेसर से राजस्थान पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Nasir-Junaid murder case: Demand for hanging raised after the arrest of Monu Manesar
नासिर-जुनैद के परिजन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर के नासिर-जुनैद हत्याकांड के मामले में मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद मामला गरमाया हुआ है। मृतकों की पत्नियों और परिजनों ने मोनू की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान सरकार पर भरोसा जताते हुए मोनू मानेसर और अन्य सभी आरोपियों को फांसी की मांग की है।

विज्ञापन


मृतक नासिर और जुनैद की पत्नियों ने कहा कि मोनू मानेसर और उसके सभी साथियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। जैसा हमारे साथ हुआ, वैसा उनके साथ भी होना चाहिए। जैसे हमारे बच्चे रह रहे हैं, वैसे उनके बच्चे भी रहने चाहिए। सीएम अशोक गहलोत, राजस्थान पुलिस ने हमारी बहुत मदद की है। बच्चों को जो 5-5 लाख रुपये वयस्क होने और शादी होने पर देने की घोषणा की गई है। उस पैसे की हमें आज जरूरत है, क्योंकि आज बच्चों की हालत खराब है, हम घर कैसे चलाएंगे।
विज्ञापन


14-15 फरवरी को जुनैद-नासिर के अपहरण के बाद बोलरो गाड़ी सहित जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप मोनू मानेसर और उसके साथियों पर लगा था। भरतपुर के मेवात इलाके से अपहरण कर नासिर और जुनैद को हरियाणा ले जाने और बोलेरो समेत जिंदा जलाने की घटना सामने आई थी। गौ हत्या और गौतस्करी के शक में यह घटना हुई थी। इस हत्याकांड में शमिल 11 लोगों के खिलाफ नाम दर्ज मामला भरतपुर के गोपालगढ़ पुलिस थाना में दर्ज हुआ था। भरतपुर पुलिस द्वारा अपनी जांच में 27 लोगों को आरोपी बनाया गया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश कर दिया। साथ ही मोनू मानेसर सहित अन्य आरोपियों की भरतपुर पुलिस को तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को गिरफ्तार कर मंगलवार को राजस्थान पुलिस को सुपुर्द कर दिया। उसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मोनू मानेसर को राजस्थान के डीग-भरतपुर लाया गया। जहां मोनू मानेसर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दो दिन की पीसी रिमांड पर लिया है, जहां पर मोनू मानेसर से राजस्थान पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

मोनू मानेसर की गिरफ्तारी की खबर सुनकर नासिर की पत्नी बरफिरना ने कहा कि जिस प्रकार मेरे पति नासिर को मोनू मानेसर और उसके साथियों ने मिलकर मारा, उसे राजस्थान सरकार कड़ी से कड़ी सजा दे और फांसी की मांग का हुकुम दे। नासिर की पत्नी ने कहा कि जब अशोक गहलोत हमारे घाटमिका गांव में आए थे, तो मुआवजा हमें दिया गया। मेरे छोटे-छोटे दो बच्चे हैं और मैं गरीब परिवार से हूं। मुझको न्याय मिलना चाहिए और मोनू मानेसर को कड़ी से कड़ी सजा होने के साथ आरोपियों को फांसी होनी चाहिए। राजस्थान सरकार और राजस्थान पुलिस और सरकार पर भरोसा है। हमें न्याय जरूर मिलेगा।

दिल को तसल्ली महसूस हुई
जुनैद की पत्नी ने कहा कि जब हमने मोनू मानेसर की गिरफ्तारी की खबर सुनी, तो हमारे दिल को काफी तसल्ली महसूस हुई। जुनैद की पत्नी ने मांग की है कि मोनू मानेसर और इसके साथियों ने इस मामले को अंजाम दिया है। उनको राजस्थान पुलिस और हमारी सरकार सलाखों के पीछे डाले और मोनू को सरकार फांसी के फंदे तक पहुंचाए। जिस प्रकार हमारे पति को मोनू और उसके साथियों ने मारा है, उसकी सजा उसे जरूर मिलनी चाहिए। हमें अपनी सरकार पर भरोसा है।

सरकार पर हमें पूरा भरोसा है
जुनैद के साले वारिस खान ने कहा कि जिस प्रकार राजस्थान सरकार मोनू मानेसर को पकड़ कर लाई है। इससे हमें न्याय की उम्मीद जागी है और सरकार पर हमें पूरा भरोसा है। मोनू मानेसर और उसके साथियों को फांसी की सजा होनी चाहिए।


मोनू मानेसर ने थाईलैंड में काटी थी फरारी
डीग पुलिस ने मोनू मानेसर को सुरक्षा की दृष्टि से भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाने में रखा हुआ है और पुलिस अधिकारी जुनैद-नासिर हत्याकांड के मामले में उससे लगातार पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों की हत्या की प्लानिंग एक हफ्ते पहले बना ली गई थी। जुनैद-नासिर हत्याकांड में जब मोनू मानेसर का नाम सामने आया, तो वह थाईलैंड भाग गया और बैंकॉक में फरारी काटी थी। वहीं पुलिस के द्वारा लगातार मोनू मानेसर से पूछताछ की जा रही है। जुनैद-नासिर हत्याकांड से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed