{"_id":"654f39cc256f92884509e404","slug":"miscreants-messaged-a-businessman-and-demanded-ransom-of-rs-15-lakh-in-bharatpur-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: व्यापारी से मैसेज कर मांगी 15 लाख की फिरौती, नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: व्यापारी से मैसेज कर मांगी 15 लाख की फिरौती, नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की दी धमकी
Sat, 11 Nov 2023 01:52 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:52 PM IST
सार
Bharatpur: भरतपुर में एक व्यापारी से 15 लाख की फिरौती मांगी गई है। बता दें कि पैसे नहीं देने पर व्यापारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पैसे देने के लिए व्यापारी को शाम 6 बजे तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
व्यापारी से मैसेज कर मांगी 15 लाख की फिरौती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीग के पहाड़ी थाना इलाके के एक व्यापारी को कुछ लोगों ने फोन पर मैसेज कर 15 लाख की फिरौती मांगी है। पैसे नहीं देने पर व्यापारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पैसे देने के लिए व्यापारी को शाम 6 बजे तक का समय दिया गया है। जिसके बाद व्यापारी ने पहाड़ी थाने में इसका मामला दर्ज करवाया है। 28 सितंबर को भी बयाना थाना इलाके में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
व्यापारी सुभाष चंद की कृषि उपज मंडी में दुकान है। शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर सुभाष चंद के नंबर पर एक मैसेज आया। जिसमें 15 लाख की फिरौती मांगी गई। पैसे देने के लिए शाम 6 बजे तक का समय दिया गया। साथ ही मैसेज में लिखा था। की अगर वह पैसे नहीं देता तो उसे और उसके परिवार को जान से खत्म कर दिया जाएगा। इसके अलावा मैसेज में सुभाष के भाई पंकज का भी जिक्र किया गया है। जो की फरीदाबाद में रहता है।
विज्ञापन
ये लिखा मैसेज में
मैसेज में लिखा है कि, आपकी दिवाली अबकी बार बढ़िया बनेगी, बहुत पैसे हैं न तेरे पास, कल तक का समय है तेरे पास 10 बजे तक, अगर बचा सकता है तो अपने घर, परिवार को तो बचा लो, तेरे घर में तो बंब लगा दिया गया है। उसके बाद आपके 4 बच्चों की खोपड़ी हमारे निशाने पर है। जिनको हम कभी भी गोली मार सकते हैं। पंकज एक मास्टर है फरीदाबाद में अगर जान बचाने है तो, 15 लाख शाम 6 बजे तक, जगह में बताऊंगा। किसी भी प्रकार की, पुलिस को बताने की कोशिश की, तो उसकी जिम्मेदारी तेरी खुद की होगी। यस या नो मैसेज कर देना ओके। पीड़ित व्यापारी ने इसकी शिकायत पहाड़ी थाने में दर्ज कर दी है पुलिस ने मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है।
विज्ञापन