फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Married woman murdered and body burnt in a straw pit

Bharatpur News: विवाहिता की हत्या कर शव को भूसे के कूप में जलाया

Sat, 22 Feb 2025 12:40 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered and body burnt in a straw pit
धौलपुर - नीरज देवी-फाइल फोटो
धौलपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन ने 23 साल की विवाहिता की हत्या कर दी। शव को भूसे के कूप में डालकर जला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को सिर्फ अस्थियां मिली हैं। पति सहित ससुरालीजन फरार हैं। मृतका के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


यह दुस्साहसिक वारदात बृहस्पतिवार रात सैपउ थाना इलाके के गांव नुनहेरा की है। आगरा जिले के थाना खेरागढ़ के गांव घुसियाना निवासी भगवान दास ने करीब 5 वर्ष पूर्व बेटी नीरज देवी की शादी गांव नुनहेरा निवासी कमल किशोर के साथ की थी। पिता ने बताया कि विवाह के समय पुत्री को हैसियत के मुताबिक दहेज दिया, लेकिन ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर नीरज की पिटाई करते थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी ससुरालीजन ने उसकी पिटाई की। इसकी जानकारी उसने उन्हें फोन पर दी। आरोप लगाया बाद में ससुरालीजन ने नीरज की हत्या कर शव को भूसे के कूप में डालकर जला दिया। सैपउ थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से अस्थियां एकत्रित की हैं। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed