{"_id":"6505c2b1b6564007b20e4519","slug":"lakhanpur-police-station-officer-ram-avtaar-bairwa-arrested-red-handed-while-taking-bribe-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: लखनपुर थानाधिकारी राम अवतार बैरवा 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार; धौलपुर एसीबी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: लखनपुर थानाधिकारी राम अवतार बैरवा 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार; धौलपुर एसीबी ने की कार्रवाई
Sat, 16 Sep 2023 08:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 16 Sep 2023 08:29 PM IST
सार
भरतपुर में धौलपुर से आई एसीबी टीम ने लखनपुर थानाधिकारी राम अवतार बैरवा को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। धोखाधड़ी मामले में परिवादी की मदद करने और रुपये वापस दिलाने की एवज में मांगी थी घूस।
विज्ञापन
आरोपी राम अवतार बैरवा और कार्रवाई करती एसीबी टीम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भरतपुर जिले के लखनपुर थाना अधिकारी को एसीबी धौलपुर टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लखनपुर थाना अधिकारी ने परिवादी से धोखाधड़ी के मामले में मदद करने और रुपये वापस दिलवाने के एवज में 25 हजार रिश्वत की मांग की थी और 20 हजार में सौदा तय हुआ था।
रिश्वत की मांग की शिकायत परिवादी द्वारा धौलपुर एसीबी से की गई। जिसका सत्यापन कराया गया और शिकायत सही मिलने पर शनिवार को लखनपुर थाना प्रभारी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की धौलपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में मदद करने और रुपए वापस दिलवाने के एवज में लखनपुर थाना प्रभारी राम अवतार बैरवा 25000 की घूस मांग कर परेशान कर रहा है और 20 हजार रुपये में मामला तय हो गया है।
जिस पर एसीबी भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरविजन में धौलपुर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। शनिवार को लखनपुर थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को 20हजार की रिश्वत लेते हुए धौलपुर एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी धौलपुर के द्वारा एसआई रामवतार बैरवा के आवास और ठिकानों की तलाश कर रही है।