फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   kavita fauzdar arrest fake obc certificate government job election bharatpur kumher

राजस्थान: फर्जी OBC सर्टिफिकेट से नौकरी और चुनाव जीतने का आरोप, पूर्व कांग्रेस प्रधान कविता फौजदार गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2026 01:40 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भरतपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 03 Sep 2026 01:40 PM IST
सार

भरतपुर के कुम्हेर में पुलिस ने पूर्व कांग्रेस प्रधान कविता फौजदार को कथित फर्जी OBC प्रमाण पत्र के मामले में उनके घर से गिरफ्तार किया। शिकायत में आरोप है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा में जन्म और शिक्षा के बावजूद कुम्हेर का निवासी बताते हुए दस्तावेज तैयार कराए और 1993 की मतदाता सूची में कथित छेड़छाड़ के जरिए OBC प्रमाण पत्र हासिल किया।

विज्ञापन
kavita fauzdar arrest fake obc certificate government job election bharatpur kumher
पूर्व कांग्रेस प्रधान कविता फौजदार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुम्हेर थाना पुलिस ने फर्जी OBC प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने और पंचायत समिति का चुनाव जीतने के आरोप में कांग्रेस की पूर्व प्रधान कविता फौजदार को उनके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को डीग के एसीजेएम न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें भरतपुर की महिला जेल भेज दिया।

विज्ञापन

1993 की मतदाता सूची में फर्जीवाड़े का आरोप

महरावर निवासी रश्मि फौजदार ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुम्हेर की अदालत में इस्तगासा पेश किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जन्मी और शिक्षित कविता फौजदार ने शादी के बाद रीठौठी गांव में रहने के दौरान कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए। शिकायत के अनुसार, OBC जाति प्रमाण पत्र के आवेदन में कविता फौजदार ने खुद और अपने माता-पिता को कुम्हेर का निवासी बताया। इसके लिए वर्ष 1993 की कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित तौर पर फर्जीवाड़ा कर कूटरचित दस्तावेज लगाए गए।

विज्ञापन

प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी और फिर बनीं प्रधान

शिकायत में आरोप लगाया गया कि इसी OBC प्रमाण पत्र के आधार पर कविता फौजदार ने वर्ष 2021 में कोविड हेल्थ सहायक की नौकरी हासिल की। इसके बाद उन्होंने कुम्हेर पंचायत समिति के प्रधान पद का चुनाव लड़ा और जीतकर निर्वाचित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुम्हेर थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

पति समेत अन्य लोगों के नाम भी शामिल

अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस फर्जी तरीके से तैयार किए गए OBC प्रमाण पत्र और वर्ष 1993 की मतदाता सूची की गहनता से जांच कर रही है। इस कथित साजिश में पूर्व प्रधान कविता फौजदार के पति श्यामवीर सिंह, एक ई-मित्र संचालक, पटवारी और एक गवाह को भी नामजद किया गया है। पुलिस इन सभी नामजद आरोपियों की कथित आपराधिक संलिप्तता और मामले में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed