{"_id":"67890acc026605254f0e61c2","slug":"district-cricket-association-s-talent-award-ceremony-was-organized-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: जिला क्रिकेट संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, क्रिकेटर राहुल चाहर और रवि बिश्नोई रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: जिला क्रिकेट संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, क्रिकेटर राहुल चाहर और रवि बिश्नोई रहे मौजूद
Thu, 16 Jan 2025 07:04 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:04 PM IST
सार
Bharatpur News: भरतपुर के खिलाफ हर लेवल पर अच्छा परफॉर्मेंस कर रहे हैं। जिला क्रिकेट संघ अच्छा काम कर रही है। कुछ प्लेयर अपनी मेहनत से खेल जाते हैं। उक्त बातें क्रिकेटर रवि बिश्नोई ने कही।
विज्ञापन
जिला क्रिकेट संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर में आज जिला क्रिकेट संघ की तरफ प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राहुल चाहर रवि विश्नोई मौजूद रहे। विशिष्ठ अतिथि के जवाहर सिंह बेडम रहे। इस दौरान 25 खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान राहुल चाहर ने कहा कि मुझे आकर काफी खुशी है। पहले भरतपुर से इतने खिलाड़ी मैच नहीं खेलते थे। अब भरतपुर के खिलाड़ी रणजी ट्राफी इंडिया लेबल पर अंडर-19 खेल रहे हैं। साथ ही डिस्ट्रिक की टीमें भी खेल रही हैं। इसका मतलब ग्रास रूट लेबल पर काम हुआ है।
विज्ञापन
भरतपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघ्न तिवारी ने बहुत अच्छा काम किया है। वह मेरे साथ भी खेले हैं। क्योंकि ग्रासरूट लेवल पर जब आप अच्छा काम करते हो तो, सभी टीमें अच्छा परफॉर्मन्स करती हैं। सामान्यतः 1 या 2 प्लेयर अपनी मेहनत करके भी खेल सकते हैं। जब सारी टीम अच्छा परफॉर्मन्स करती है इसका मतलब अच्छा काम हो रहा है।
विज्ञापन
रवि बिश्नोई ने कहा की भरतपुर के खिलाफ हर लेवल पर अच्छा परफॉर्मेंस कर रहे हैं। जिला क्रिकेट संघ अच्छा काम कर रही है। कुछ प्लेयर अपनी मेहनत से खेल जाते हैं। सभी खिलाड़ी जब अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं तो, उसका मतलब खिलाड़ियों पर काफी ध्यान दिया जा रहा है।