फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Dead body of youth found in Bharatpur Sujan Ganga canal

Bharatpur: सुजान गंगा नहर में शव मिलने से मचा हड़कंप; पांच दिन से लापता था युवक, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 12 Sep 2023 01:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 12 Sep 2023 01:11 PM IST
सार

भरतपुर शहर की जीवन दाहिनी सुजान गंगा नहर में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक सात सितंबर से था। मथुरा गेट थाने में दर्ज है गुमशुदगी रिपोर्ट।

विज्ञापन
Dead body of youth found in Bharatpur Sujan Ganga canal
सुजान गंगा नहर के पास जमा हुए लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में एक युवक का शव सुजान गंगा नहर में पड़ा हुआ मिला। युवक सात सितंबर से घर से लापता था। युवक के परिजनों ने मथुरा गेट थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दी थी। इसके अलावा परिजनों ने गुमशुदगी के पर्चे भी छपवाए थे। युवक रसाला मोहल्ले के रहने वाला है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि पुष्कर उम्र 29 साल चौधरी अंडे वाले कि दुकान पर काम करता था। सात सितंबर को वह दुकान करीब पांच बजे बंद करके दुकान मालिक के घर गया, और उसे दुकान की चाबी देकर अपने घर चला गया। इसके बाद वह बाहर जाने की कहकर घर से निकल आया। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


आज सुबह जब कुछ स्थानीय लोग मंशा देवी मंदिर के पास से निकले तो उन्होंने शव को सुजान गंगा नहर में पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। घटना की सूचना जैसे ही युवक के परिजनों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए और युवक के शव की शिनाख्त हो सकी। युवक के परिजन पुष्कर की मौत से सदमे में हैं। उन्हें ये नहीं समझ आ रहा कि पुष्कर ने सुसाइड क्यों किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed