फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Congressmen insult Giriraj Maharaj

Bharatpur News: गिरिराज महाराज का अपमान करते हैं कांग्रेसी

Tue, 21 Nov 2023 12:30 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Congressmen insult Giriraj Maharaj
योगी आदित्यनाथ
भरतपुर। सोमवार को नगर कस्बे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर जमकर बरसे। बोले-कांग्रेस के लोग कहते हैं कि राम और कृष्णा तो हुए ही नहीं। ये लोग गिरिराज महाराज का अपमान करते हैं। कहा कि राजस्थान में खनन, बजरी, पेपर और तमाम तरह के माफिया पनप गए हैं। इस माफियागिरी का एकमात्र इलाज डबल इंजन की सरकार ही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद जैसी समस्याएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने इनका समाधान दिया। धारा 370 हटाकर आतंकवाद पर ताला लगा दिया। कांग्रेस ने कहा कि देश के संसाधनों पर अधिकार मुसलमानों का है, मोदी ने कहा कि संसाधनों पर देश के वंचित, गरीब और महिलाओं का अधिकार है।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास ही राम राज्य है। राम राज्य की अवधारणा का काम कांग्रेस नहीं कर पाई, मोदी ने किया। योगी ने कहा कि चीन में कोरोना लौट आया है। लेकिन भारत में समाप्त हो गया है। दो वैक्सीन से देश कोरोना से सुरक्षित हो गया है। कांग्रेस राज में कभी वैक्सीन नहीं आती। यदि वैज्ञानिक ले भी आ जाते, तो कांग्रेस के नेता ब्लैक कर देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 1984 में निर्दोष सिखों की हत्या करवा दी थी। लेकिन देश से माफी नहीं मांगी। कांग्रेस के लोग देश की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं। यह हमारे गिरिराज महाराज को गाली देते हैं। ब्रज भूमि को, कान्हा को अपमानित करते हैं। राम-कृष्ण पर प्रश्न खड़ा कर सनातन धर्म के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा किया है। हमने कहा राम मंदिर वहीं बनाएंगे। कांग्रेसी हंसते थे। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में रामनवमी पर कर्फ्यू लगा दिया।


यूपी में सबसे ज्यादा जुलूस निकले, कहीं कर्फ्यू नहीं लगा। कहा कि यदि राजस्थान में वसुंधरा की सरकार होती तो कन्हैयालाल की हत्या नहीं होती। नगर में भाजपा का विधायक होता तो किसी की गाड़ी में गोमांस नहीं मिलता। योगी ने कहा कि यूपी में माफियाओं के लिए नई खोज की है बुलडोजर की। डबल इंजन सरकार लाइए माफियागिरी समाप्त हो जाएगी। माफियागिरी का समाधान डबल इंजन की सरकार है। भाजपा प्रत्याशी जवाहर सिंह बेढ़म मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed