फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Chief Minister took out a road show in the city

Bharatpur News: मुख्यमंत्री ने शहर में निकाला रोड शो

Tue, 16 Apr 2024 03:48 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
भरतपुर। लोकसभा चुनाव में भरतपुर संसदीय सीट पर चुनावी घमासान चरम पर है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पुरजोर कोशिश में जुटे हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशी के समर्थन में बड़े नेताओं के दौरे जारी हैं। गृह जिले की सीट बचाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं दो दिन से मैदान में हैं।
विज्ञापन


भरतपुर से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के समर्थन में सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहर के कुम्हेर गेट चौराहे से लक्ष्मण मंदिर, चौबुर्जा होते हुए बिजली घर चौराहा तक रोड शो निकाला। इसमें शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में जगह-जगह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके काफिले का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। महिलाओं ने छतों पर चढ़कर रोड शो देखा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व रविवार को डीग के सीकरी, कुम्हेर, धौलपुर के सैंपऊ में जनसभा को संबोधित किया था। सोमवार को शहर में निकाले गए रोड शो में सीएम खुली गाड़ी में लोगों का अभिवादन करते हुए चल रहे थे। व्यापारियों और शहरवासियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। करीब डेढ़ घंटे के रोड शो के दौरान बाजार में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बाजार की ओर खुलने वाली गलियों को बल्लियों से बंद कर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। रोड शो में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक जगत सिंह, विधायक डॉ. ऋतु बनावत, पूर्व विधायक विजय बंसल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed