Bharatpur: डीग नगर परिषद के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, कहा- स्वास्थ्य खराब होने के करण नहीं निभा सका जिम्मेदारी
Bharatpur: डीग नगर परिषद के चेयरमैन निरंजन टकसलिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। टकसालिया ने अपना इस्तीफा डीग-कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह को सौंपा है। टकसालिया के खिलाफ पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे थे। कई पार्षद टकसालिया की कार्य परड़नाली से असंतुष्ट थे। दो बार पार्षद बैठक कर अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चा भी कर चुके थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीग-कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह ने बताया कि हमारे डीग नगर परिषद के चेयरमैन निरंजन टकसालिया जो हमारे परिवार का हिस्सा थे। उन्होंने अपना इस्तीफा नगर परिषद के कमिश्नर को सौंपा है। कमिश्नर ने इसके बारे में मुझे बताया जिसके बाद मैं मौके पर पहुंचा और मैंने आकर उनका इस्तीफा लिया। उनका कहना है कि, स्वास्थ्य खराब रहने की वजह से वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पाएंगे। इसलिए उन्होंने इस्तीफा सौंपा है और उनके इस कदम का हम सभी स्वागत करते हैं।
35 पार्षद हुए थे लामबंद
बता दें कि 23 फरवरी को भी निरंजन टकसालिया डीग के कलेक्ट्रेट में पहुंचे थे, लेकिन उस दौरान कलेक्टर मीटिंग में थी। जिस पर उन्होंने कहा कि वह संबंधित विभाग को अपना इस्तीफा सौंपें। बीजेपी की सरकार बनने के बाद से ही डीग नगर परिषद के अध्यक्ष निरंजन टकसालिया के खिलाफ पार्षद लामबंद होने लगे थे। पार्षद टकसालिया की कार्य प्रणाली से असंतुष्ट थे। टकसालिया के खिलाफ 40 में से 35 पार्षद लामबंद हो गए थे। पार्षदों कुछ दिनों बाद अविश्वास प्रस्ताव पेश करने वाले थे।