{"_id":"661da7dc3be3b168e80e9a95","slug":"car-went-out-of-control-and-overturned-in-the-field-2-dead-8-injured-bharatpur-news-c-29-1-mtr1013-223539-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: अनियंत्रित होकर खेत में पलटी गाड़ी, 2 की मौत, 8 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: अनियंत्रित होकर खेत में पलटी गाड़ी, 2 की मौत, 8 घायल
विज्ञापन
भरतपुर। जिले के नदबई थाना क्षेत्र में कुम्हेर मार्ग पर रविवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे 10 लोगों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायल हुए 8 लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
थाना कुम्हेर क्षेत्र के गांव सजोला निवासी घायल रोहित ने बताया रविवार शाम को गाड़ी से परिवार के लोग सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव सरसेना जा रहे थे। गाड़ी में 10 लोग सवार थे। कुम्हेर-नदबई सड़क मार्ग पर बमूरकी गांव के पास सड़क पर गिट्टियां पड़ीं थीं। इनसे तेज रफ्तार में दौड़ रही गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जाकर पलट गई।
गाड़ी पलटते ही चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। इस दौरान सजोला निवासी नीरज (42) की मौके पर ही मौत हो गई। 9 घायलों को एम्बुलेंस की मदद से आरबीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक अन्य घायल देशराज (20) की उपचार के दौरान देर रात को मौत हो गई। गांव सजोला निवासी लोकेंद्र (21) पुत्र छीतर, अनिकेश (21) पुत्र छतरपाल, सागर (25) पुत्र दानवीर, हेमंत (23) पुत्र दानवीर, बनेय सिंह (25) पुत्र रामगोपाल, नितिन सिंह (23) पुत्र सूरजमल, रोहित (22) पुत्र मानसिंह और आकाश (20) पुत्र तारा सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे में दो लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सोमवार सुबह दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिए। नदबई थाना प्रभारी दौलत साहू ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों का आरबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है।