फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur : When 7 pyres were burnt together, the village cried, the collector assured help

Bharatpur : 7 चिताएं एक साथ जलीं तो रो पड़ा गांव, घरों में नहीं जला चूल्हा, कलेक्टर ने सहायता का आश्वासन दिया

Mon, 12 Aug 2024 09:13 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 09:13 AM IST
सार

जिले में कल नदी में नहाने गए सात युवकों की डूबने से मौत होने के बाद युवकों के शव जब गांव में पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया। सातों मृतकों के एक साथ दाह संस्कार से सभी की आंखें नम हो गईं। घटना के बाद से गांव में चूल्हा नहीं जला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन

विस्तार

रविवार शाम बयाना उपखंड के पिदावली ग्राम के पास बाणगंगा नदी में बने गड्ढे में जमा बारिश के पानी में नहाने के लिए गए श्रीनगर गांव निवासी सात बच्चों की डूब जाने से मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि जिसने भी इस हादसे के बारे में सुना वह दंग रह गया। सातों मृतकों के शव गांव में पहुंचे तो ग्रामीण और रिश्तेदारों की आंखों से आंसू बह निकले। हादसे के बाद से गांव में चूल्हा नहीं जला है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ग्राम श्रीनगर निवासी पवन पुत्र उदयसिंह जाटव, सौरभ पुत्र तानसिंह जाटव, भूपेन्द्र पुत्र दशरथ जाटव, शांतनु पुत्र खैमसिंह उर्फ खेमचन्द जाटव, लक्खी पुत्र प्रीतम सिंह जाटव, पवन पुत्र शुगर सिंह जाटव एवं गौरव पुत्र प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश की डूबने से मौत हो गई थी। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और नियमानुसार सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed