फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Three people returning from Gogamedi became victims of Jahar Khurani gang

Bharatpur: गोगामेड़ी से लौट रहे तीन लोग जहर खुरानी गिरोह के शिकार, बेहोशी की हालत में अस्पताल में हुए भर्ती

Thu, 14 Mar 2024 09:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Mar 2024 09:51 PM IST
सार

गोगामेड़ी से लौट रहे तीन लोगों को जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने निशाना बनाया। बेहोशी की हालत में जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bharatpur Three people returning from Gogamedi became victims of Jahar Khurani gang
अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले के रहने वाले तीन श्रद्धालुओं को जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने निशाना बना डाला।कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करके तीनों यात्रियों के मोबाइल लेकर फरार हो गया। बेहोशी की हालत में प्लेटफार्म पर पड़े हुए तीनों लोगों को जीआरपी थाना पुलिस ने जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जीआरपी थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल कुमार पाल ने बताया कि भरतपुर के रुदावल थाना अंतर्गत नाथपुरा गांव निवासी मुरारी अपनी पत्नी जमुना देवी और उसके दो बच्चे आदित्य और दीक्षा के साथ-साथ भरतपुर शहर के सुभाष नगर कॉलोनी रहने वाली पतन देवी महिला के साथ गोगामेड़ी दर्शन करने के लिए गए थे। गोगामेड़ी दर्शन करके वहां से रात 12 बजे ट्रेन द्वारा रेवाड़ी पहुंचे। रेवाड़ी से दूसरी ट्रेन चेंज करके भरतपुर के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान ट्रेन में एक व्यक्ति काफी देर से उनका पीछा कर रहा था और उसने कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सभी को बेहोश कर दिया। ट्रेन भरतपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, बेहोशी की हालत में ट्रेन के अंदर पड़े हुए लोगों को यात्रियों ने बाहर प्लेटफार्म पर उतार दिया। बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना पर तत्काल जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों ही लोगों की हालत में सुधार नहीं है और उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed