फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur : Terror of pickpockets, people in the hospital beat up the thief who picked the patient's pocket

Bharatpur News: अस्पतालों में बढ़ा जेबकतरों का आतंक, मरीज की जेब काटकर भागे चोर को लोगों ने पीटा

Fri, 07 Jun 2024 04:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 04:06 PM IST
सार

भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज और उनके परिजन यहां घूम रहे जेबकतरों के आतंक से परेशान हैं। ऐसे ही आज अस्पताल में अपने हाथ की सफाई दिखा रहे एक जेबकतरे को लोगों ने पकड़कर उसकी धुनाई कर दी।

विज्ञापन
Bharatpur : Terror of pickpockets, people in the hospital beat up the thief who picked the patient's pocket
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभाग के सबसे बड़े आरबीएम अस्पताल में जेबकतरों का आतंक जारी है, ये जेबकतरे अस्पताल में आने वाले मरीज के परिजनों की जेब काटकर रफू चक्कर हो जाते हैं। आज अस्पताल में ऐसे ही एक बुजुर्ग की जेब काटते समय लोगों ने एक जेबकतरे को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


जाघीना गांव के रमेशचंद ने बताया कि वह आरबीएम अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए आया था और उसके बाद ईसीजी करने चला गया। इसी दौरान ईसीजी वार्ड के बाहर चोर ने उसकी जेब से पर्स उड़ा लिया। पीड़ित ने बताया कि उसके पर्स में 2 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और एटीएम सहित अन्य कागजात थे। इस दौरान चोर को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली और चोर भी इतना नाटकबाज निकला कि पिटने के बाद जमीन पर लोट गया।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि ये जेबकतरे आरबीएम अस्पताल में भीड़भाड़ वाली जगहों पर लिफ्ट के पास और पर्चा लेने के दौरान पलक झपकते ही लोगों की जेब काट देते हैं।अस्पताल के  गार्ड्स ने कई बार ऐसे चोरों को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया है। जेब काटने की सूचना पर आरबीएम अस्पताल में पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे और चोर को पकड़ लिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed