{"_id":"67a0ff66bb450c97d209d5a0","slug":"bharatpur-stone-pelting-and-firing-in-minor-dispute-between-two-groups-7-injured-six-in-custody-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur : मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच हुआ जमकर पथराव, गोलियां चलीं, झगड़े में 7 घायल, छह हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur : मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच हुआ जमकर पथराव, गोलियां चलीं, झगड़े में 7 घायल, छह हिरासत में
Mon, 03 Feb 2025 11:10 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:10 PM IST
सार
प्लास्टिक के पाइप की चोरी को लेकर हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव और फायरिंग की। मामले में सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के डीग जिले के गांव इकलेरा में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। झगड़े में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव और फायरिंग की, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीग पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने और फायरिंग करने के आरोप लगाए हैं। एक पक्ष के केहरी सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले भोगल सिंह पक्ष के युवक ने प्लास्टिक का पाइप चोरी कर लिया था। जब उससे पाइप लौटाने को कहा गया, तो विवाद बढ़ गया और भोगल सिंह के 40 लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान छतों से पथराव और फायरिंग की गई, जिसमें उनके पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं भोगल सिंह का कहना है कि वह अपने घर में बैठा था, तभी केहरी सिंह पक्ष के 15 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। भोगल सिंह ने भी केहरी सिंह पर फायरिंग और पथराव का आरोप लगाया है, जिसमें उनके पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
इस झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भोगल सिंह पक्ष के लोग हाथों में हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने गांव में तलाशी अभियान चलाया और शांति भंग के आरोप में छह लोगों को हिरासत में लिया।
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीग, सदर और खोह थाना पुलिस के साथ क्यूआरटी व डीएसटी टीम गांव में तैनात है। हालांकि अब तक दोनों पक्षों की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।