फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Roadways employees took out funeral procession of BJP MLA Yunus Khan

Bharatpur: बीजेपी विधायक यूनुस खान की निकाली शवयात्रा, 'जब मंत्री थे तब परिवहन माफियाओं के सरदार थे'

Fri, 26 Jul 2024 08:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 26 Jul 2024 08:49 PM IST
सार

रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। रोडवेज कर्मियों ने डीडवाना से विधायक यूनुस खान द्वारा विधानसभा में राजस्थान रोडवेज को बंद करने और लोक परिवहन सेवा की निजी बसों को बढ़ावा देने के बयानों को लेकर आक्रोश जताया है।

विज्ञापन
Bharatpur Roadways employees took out funeral procession of BJP MLA Yunus Khan
रोडवेज कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर रोडवेज के संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार को डीडवाना विधायक यूनुस खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रोडवेज के कर्मचारियों ने यूनुस खान की शव यात्रा निकालते हुए रोडवेज परिसर के चक्कर लगाए।

विज्ञापन


बता दें कि रोडवेज कर्मचारियों ने यूनुस खान पर आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में जब वह मंत्री थे, तब वह परिवहन माफियाओं के नेतृत्व करते थे। यूनुस खान परिवहन माफियाओं के सरदार हैं। एटक यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी ने बताया कि 20 जुलाई को विधानसभा में डीडवाना विधायक जो पूर्व बीजेपी सरकार में परिवहन मंत्री थे। उन्होंने एक विवादास्पद और झूठा बयान दिया। 
विज्ञापन




उन्होंने विधानसभा में कहा कि डीजल महंगा होने के कारण रोडवेज बंद कर दी जाए। इसके अलावा एक्सीडेंट रेशियो रोडवेज का सबसे ज्यादा है। ये दोनों बातें सरासर झूठ हैं। साल 2014 से पहले हम 16 रुपये प्रति लीटर कम ले रहे थे। अब सात रुपये 50 पैसे प्रति लीटर कम लेते हैं। लोक परिवहन हमसे ज्यादा महंगा खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त मोर्चा ने यूनुस खान के इस बयान पर फैसला लिया था कि 26 जुलाई को यूनुस खान का पुतला दहन किया जाए। क्योंकि उन्होंने जन विरोधी और रोडवेज के विरोध में बोला है। उसी क्रम में शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा ने यूनुस खान का पुतला फूंका है। पूरे बस स्टैंड परिसर का चक्कर लगाकर यूनुस खान की शव यात्रा निकाली है। जब यूनुस खान परिवहन मंत्री थे तो, वह विभागों में घिरे रहे। वह परिवहन माफियाओं का नेतृत्व करते हैं, यह परिवहन माफियाओं के सरदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed