फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur RLP candidate and supporters attacked during election campaign video goes viral Beniwal tweets

निकाय चुनाव प्रचार के दौरान आरएलपी प्रत्याशी और समर्थकों पर हमला: वीडियो वायरल, बेनीवाल ने की कार्रवाई की मांग

Wed, 02 Sep 2026 08:09 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 08:09 PM IST
सार

भरतपुर में नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान आरएलपी की वार्ड 20 प्रत्याशी अंजू कुमारी और समर्थकों पर कथित हमले का वीडियो वायरल हुआ। हनुमान बेनीवाल ने घटना की निंदा कर कार्रवाई की मांग की, जबकि पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच की बात कही।

विज्ञापन
Bharatpur RLP candidate and supporters attacked during election campaign video goes viral Beniwal tweets
आरएलपी प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

भरतपुर नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की वार्ड नंबर 20 से पार्षद पद की प्रत्याशी अंजू कुमारी और उनके समर्थकों पर कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर आरएलपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, अटलबंध थाना क्षेत्र में नीम दा गेट के पीछे स्थित एक गली में पार्षद प्रत्याशी अंजू कुमारी अपने ससुर, अन्य परिजनों और समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ महिला और पुरुषों द्वारा उनके साथ कथित रूप से मारपीट और धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप है।

विज्ञापन


पढ़ें: बीकानेर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष से मारपीट, टिकट नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि अंजू कुमारी और उनके समर्थकों को वहां से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आरएलपी प्रत्याशी अंजू कुमारी ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन पर और उनके समर्थकों पर हमला किया गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर भी पहुंची, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं, अटलबंध थाना पुलिस का कहना है कि इस संबंध में थाने में फिलहाल कोई शिकायत या सूचना प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आरएलपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि चुनावी माहौल में किसी भी तरह की हिंसा और दबंगई बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

Bharatpur RLP candidate and supporters attacked during election campaign video goes viral Beniwal tweets
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed