{"_id":"66dc721491a89cbbc0034c4f","slug":"bharatpur-reader-and-broker-of-bhusawar-co-asked-for-a-bribe-arrested-red-handed-by-dholpur-acb-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur : भुसावर सीओ के रीडर और दलाल ने मांगी 1.20 हजार की रिश्वत, धौलपुर एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur : भुसावर सीओ के रीडर और दलाल ने मांगी 1.20 हजार की रिश्वत, धौलपुर एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया
Sat, 07 Sep 2024 09:02 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 07 Sep 2024 09:02 PM IST
सार
धौलपुर की एसीबी टीम ने भुसावर सीओ के रीडर और दलाल को रंगे हाथों 1 लाख 20 हजार रुपयों की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सीओ के रीडर और दलाल ने एक मामले में एफआर लगाने के लिए परिवादी से इस राशि की मांग की थी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुसावर सीओ के रीडर और एक दलाल को रंगे हाथों 1 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने परिवादी से एक मामले में एफआर लगाने की एवज में रिश्वत राशि मांगी थी, जिसके चलते परिवादी ने धौलपुर एसीबी की टीम को अवगत कराते हुए सत्यापन कराया। धौलपुर एसीबी के एडिशनल एसपी के नेतृत्व में टीम ने नदबई के बाजार में कार्रवाई को अंजाम देते हुए दोनों को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
परिवादी पुष्पेंद्र सिंह बेनीवाल ने बताया कि वह वैर उपखंड के गांव सेंधली का निवासी है। उसके खिलाफ भुसावर थाने में थ्री एक्ट और 420 का मामला दर्ज हुआ था। भुसावर सीओ के रीडर हरिराम मीणा और दलाल राकेश कुमार ने मामले में एफआर लगाने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत की राशि की मांग की थी लेकिन बात 1 लाख 20 हजार रुपये में बनी। परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी धौलपुर से की।
विज्ञापन
धौलपुर एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन करवाया जो सही पाया गया। इसके बाद धौलपुर एसीबी के एडिशनल एसपी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार को नदबई के बाजार में रीडर हरिराम मीणा और दलाल राकेश कुमार को परिवादी से 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। अब एसीबी की टीम पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन