{"_id":"65043e4ca129a7974304a9e6","slug":"bharatpur-police-caught-illegal-arms-smuggler-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: पुलिस ने अवैध हथियार तस्कर पकड़ा; छह अवैध देशी कट्टे सहित एक कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: पुलिस ने अवैध हथियार तस्कर पकड़ा; छह अवैध देशी कट्टे सहित एक कारतूस बरामद
Fri, 15 Sep 2023 04:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 15 Sep 2023 04:52 PM IST
सार
भरतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार तस्कर पकड़ा। उसके कब्जे से छह अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
प्रेसवार्त कर जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर जिले में लगातार अवैध हथियारों से फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिसको देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने अवैध हथियार के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ था, जिसके चलते जिले भर में पुलिस अलर्ट मोड पर थी और इसी के चलते अटल बंद थाना पुलिस ने एक अवैध हथियार के तस्कर को पकड़ा है। उसके कब्जे से छह अवैध हथियार और कारतूस भी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
भरतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार तस्कर पकड़ा। उसके कब्जे से छह अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं। भरतपुर में लगातार अवैध हथियारों का उपयोग किया जा रहा था और लगातार अवैध हथियारों से ही फायरिंग की घटना सामने आ रही थीं। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर जिले भर की पुलिस अवैध हथियारों की फैक्ट्रियों और अवैध तस्करों को तलाश में जुटी हुई थी। जिसमें शहर की अटलबंद थाना पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार तस्कर को पकड़ा।
विज्ञापन
इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि शहर के अटलबंद थाना क्षेत्र स्थित बीना महल के पास मुखबिर की सूचना पर जितेंद्र उर्फ जीतू को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छह अवैध देसी कट्टे 315 बोर, 1 पोना, 12 बोर और जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद किया है। आरोपी की जिसकी पहचान चिकसाना थाना क्षेत्र के पीपला गांव के रूप में हुई पकड़े गए अवैध हथियार तस्कर से पुलिस गहनता के साथ पूछताछ कर रही है कि आखिर इतने हथियार लेकर वह किसको देने वाला था या हथियारों को लेकर कहां जा रहा था।
विज्ञापन