फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: Nursing worker slaps female patient, family members demand action from hospital superintendent

Bharatpur : नर्सिंग कर्मी ने महिला मरीज को मारे थप्पड़, परिजनों ने अस्पताल अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की

Fri, 16 Aug 2024 12:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 12:47 PM IST
सार

जिले के आरबीएम अस्पताल में भर्ती महिला मरीज और नर्सिंग कर्मी के बीच हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों ने बीच-बचाव करके दोनों को अलग करवाया। महिला मरीज के परिजनों ने नर्सिंग कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Bharatpur: Nursing worker slaps female patient, family members demand action from hospital superintendent
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरबीएम अस्पताल में भर्ती महिला मरीज को नर्सिंगकर्मी से बार-बार ड्रिप और दवाई बदलने के लिए के लिए कहना भारी पड़ गया। महिला के बार-बार कहने से नाराज नर्सिंगकर्मी ने महिला को इसे लेकर थप्पड़ जड़ दिया, हालांकि महिला भी पीछे नहीं रही उसने भी नर्सिंगकर्मी को थप्पड़ लगा डाले। नर्सिंगकर्मी एवं महिला मरीज के बीच हुई इस हाथापाई में वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग कराया। महिला मरीज के परिजनों ने अस्पताल अधीक्षक को लिखित में शिकायत देकर आरोपी नर्सिंगकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


महिला मरीज राजवती ने बताया कि वह कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव सूरौता की निवासी है और 14 अगस्त देर शाम को मौसमी बीमारी की चपेट में आने के चलते आरबीएम अस्पताल के वार्ड में भर्ती हुई थी। 15 अगस्त दोपहर को ड्रिप खत्म होने से वार्ड में तैनात नर्सिंगकर्मी जयपाल को दूसरी ड्रिप लगाने की बात कही लेकिन 4 से 5 बार कहने के बावजूद नर्सिंगकर्मी ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद अचानक पास आकर धक्का मारते हुए थप्पड़ जड़ दिया। बदले में महिला मरीज ने भी गुस्से में आकर नर्सिंगकर्मी में थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन


मामले में मरीज महिला राजवती के परिजनों ने आरबीएम हॉस्पिटल के अधीक्षक नागेंद्र भदोरिया को आरोपी नर्सिंगकर्मी के खिलाफ लिखित में शिकायत देकर के कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि आरबीएम अस्पताल में यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि अस्पताल स्टाफ द्वारा पहले भी मरीजों के साथ अभद्रता एवं मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। 4 जुलाई को भी अस्पताल में तैनात गार्ड्स के द्वारा एक मरीज एवं परिजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और आरोपी गार्डों के खिलाफ थाना मथुरा गेट में मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि अस्पताल के अधीक्षक नागेंद्र भदौरिया को कई घटनाओं की लिखित में शिकायत के बाद भी आरोपी स्टाफ के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। यही कारण है कि आए दिन इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed