फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Two parties face to face due to mutual enmity over cyber fraud, youth injured in firing

Bharatpur News: साइबर ठगी को लेकर हुई आपसी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने, फायरिंग से युवक के मुंह में छर्रा लगा

Mon, 04 Nov 2024 05:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 04 Nov 2024 05:19 PM IST
सार

साइबर ठगी के मामले में पुलिस से पकड़वाने के बाद शुरू हुई आपसी रंजिश ने आज एक हिंसक झड़प का रूप ले लिया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बहरहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Bharatpur News: Two parties face to face due to mutual enmity over cyber fraud, youth injured in firing
फायरिंग में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के कामा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के विवाद के कारण दो पक्षों में तीव्र टकराव का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दोनों पक्षों को आमने-सामने देखा जा सकता है, जहां वे एक-दूसरे पर पथराव और फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं और गांव में तनाव की स्थिति है, जिसके मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत कुछ महीने पहले हुई थी जब जमशेद नामक व्यक्ति ने गांव के निवासी जबरू को साइबर ठगी के आरोप में पुलिस से पकड़वाया था। तभी से दोनों के बीच रंजिश जारी थी। आज जब दोनों का सामना हुआ तो बहस के बाद दोनों पक्षों में हिंसक झड़प शुरू हो गई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और फायरिंग भी हुई, जिसमें जमशेद की पत्नी खेरूना और उसका बेटा वसीम घायल हो गए।
विज्ञापन


झड़प के दौरान हुई फायरिंग में अपने पिता को खाना देने जा रहे इब्राहिम के मुंह में छर्रा जा लगा, जिससे वह वहीं गिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे कामां अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रैफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed