{"_id":"677ac42cea2635135a0b256d","slug":"bharatpur-news-two-parties-clashed-over-a-valuable-plot-six-bullets-were-fired-from-a-licensed-pistol-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News : बेशकीमती भूखंड को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, लाइसेंसी पिस्टल से चलाईं छह गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News : बेशकीमती भूखंड को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, लाइसेंसी पिस्टल से चलाईं छह गोलियां
Sun, 05 Jan 2025 11:11 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:11 PM IST
सार
जिले के बयाना कस्बे में एक बेशकीमती भूखंड के विवाद को लेकर आज दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जिसमें लाइसेंसी पिस्टल से करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग की गई और मोटर गैराज में आग लगा दी गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज सवेरे बयाना कस्बे के रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एक बेशकीमती जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने लाइसेंसी पिस्टल से करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग कर दी, वहीं दूसरे पक्ष ने भी जमकर लाठियां लहराईं। इसके बाद एक पक्ष ने मोटर गैराज में भी आग लगा दी और दुकान के शीशे फोड़ दिए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही प्रशासन की मौजूदगी में विवादित जमीन की पैमाइश हुई थी। सूचना पर एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से समझाइश कर झगड़ा शांत कराया। दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले जाया गया है और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
एएसपी हरिराम कुमावत ने बताया कि कस्बा निवासी भागसिंह सूपा और गांव थाना डांग निवासी समंदर गुर्जर के बीच एक भूखंड को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे लेकर दो दिन पहले नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व नायब तहसीलदार अंकुर जैन और राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में विवादित भूखंड की पैमाइश की थी। बताया जा रहा है कि पैमाइश के बाद दोनों पक्षों में अपने-अपने हिस्से की जमीन को लेकर सहमति बन गई थी और आज समंदर गुर्जर पक्ष विवादित भूखंड पर निर्माण कार्य करने के लिए पहुंचा था, जिसका भागसिंह पक्ष ने विरोध किया और फिर दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे निकाल लिए।
विज्ञापन
इसी झगड़े के बीच भागसिंह पक्ष की ओर से जैनेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने विवादित जमीन के पास बने भागसिंह पक्ष के मोटर गैराज में भी आग लगा दी और दुकान के शीशे फोड़ दिए। मौके से दो खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं। दोनों पक्षों के लोगों को थाने पर बुलाया गया है और मौके पर कानून व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।