फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Police arrested the person who cheated the thugs

Bharatpur News: ठग ने किया ठगों को ठगने का प्रयास, FIR से नाम हटवाने का दे रहा था झांसा, पुलिस ने पकड़ा

Tue, 06 Aug 2024 05:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 06 Aug 2024 05:51 PM IST
सार

आईजी राहुल प्रकाश ने मेवात के लोगों से अपील की है कि इस तरह के झांसे में न आएं।अगर आप अपराधी हैं और किसी से संपर्क कर उसके झांसे में आकर पैसे के लोभ देकर बचने का प्रयास कर रहे हैं तो यह भ्रम निकाल दीजिए।

विज्ञापन
Bharatpur News: Police arrested the person who cheated the thugs
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर रेंज के डीग के मेवात क्षेत्र में एंटीवायरस अभियान चल रहा है। इसके चलते साइबर अपराधियों पर पुलिस लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इन साइबर अपराधियों को झांसे में लेकर एक ठग के द्वारा खुद को स्पेशल टीम का इंचार्ज बताकर पुलिस की कार्रवाई से बचाने के नाम पर पैसे की मांग करते हुए आईजी स्पेशल टीम और डीग पुलिस ने दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपी ने खुद को पहले बीएसएफ में होना बताता था। साथ ही अपनी सोशल मीडिया की प्रोफाइल पर आर्मी की वर्दी में फोटो लगा रखा था। आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी भी जब्त की गई है।
विज्ञापन


आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि डीग के मेवात क्षेत्र में एंटीवायरस अभियान चल रहा है। इस अभियान के चलते आरोपी डर रहे हैं। यहां एक ठग ने ठगों से ही ठगी कर दी। आरोपी अलवर जिले के गांव गोर पहाड़ी निवासी फरीद उर्फ राहुल उर्फ मानू उर्फ मान सिंह है। आरोपी ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आर्मी की वर्दी पहने हुए फोटो लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठग ने खुद को बीएसएफ में होना बताया। उसने खुद को स्पेशल टीम का इंचार्ज बताकर ठगों से संपर्क किया। उसने ठगों को आश्वासन दिया कि उनके मकान टूटने से बचाएगा और एफआईआर से नाम भी निकलवा देगा। इसके बदले उसने पैसे की मांग की। 

स्पेशल टीम को इसकी जानकारी मिली। इसकी रिकॉर्डिंग और अन्य शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर डीग पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। इसके साथ दो अन्य आरोपी अलवर निवासी तौफिक और अलीशेर को भी गिरफ्तार कर एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है। ये तीनों आरोपी डीग के मेवात क्षेत्र में सक्रिय थे और ठगों के साथ ठगी करने का प्रयास कर रहे थे।


आईजी राहुल प्रकाश ने मेवात के लोगों से अपील की है कि इस तरह के झांसे में न आएं। पुलिस किसी भी निर्दोष को जानबूझकर नहीं फंसाती। अगर आप अपराधी हैं और किसी से संपर्क कर उसके झांसे में आकर पैसे के लोभ देकर बचने का प्रयास कर रहे हैं तो यह भ्रम निकाल दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed