फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Four dogs attacked a five year old girl

Bharatpur News: भरतपुर में डॉग्स का हमला, दूध लेने दुकान पर गई पांच साल की बच्ची को नोचा, गंभीर रूप से घायल

Tue, 24 Sep 2024 11:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 24 Sep 2024 11:56 AM IST
सार

भरतपुर के नदिया मोहल्ला कोतवाली थाना इलाके में डॉग्स के हमले में एक 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। दूध लेने जा रही बच्ची पर चार डॉग्स ने अचानक हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। 

विज्ञापन
Bharatpur News: Four dogs attacked a five year old girl
कैमरे में कैद हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर शहर के नदिया मोहल्ला कोतवाली थाना इलाके में डॉग्स ने एक पांच साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची के शरीर में जगह-जगह दांतों के निशान और घाव हैं। बच्ची दूध लेने जा रही थी। इस दौरान रास्ते में खड़े चार डॉग्स ने अचानक बच्ची पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


बच्ची के पिता कृष्ण मुरारी ने बताया कि मेरी बेटी सुइता दूध लेने के लिए घर से निकली थी। घर से कुछ दूरी पर चार डॉग्स बैठे थे। जैसे ही मेरी बेटी डॉग्स के पास से निकली तो उन्होंने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे सड़क पर गिरा दिया। चारों डॉग्स ने उसे सिर, हाथ, पैर मुंह पर बुरी तरह नोंच डाला।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बच्ची को बचाया और घटना की सूचना बच्ची के परिजनों को दी। परिजन बच्ची को लेकर आरबीएम अस्पताल पहुंचे। बच्ची के पिता का कहना है कि इलाके में डॉग्स का आतंक है। मोहल्ले के 8 से 10 डॉग्स कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। इसको लेकर कई बार नगर निगम से शिकायत की गई लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना के बाद से लोग अपने बच्चों को घर से बाहर निकालने से कतरा रहे हैं। घटना के बाद से बच्ची इतनी डर गई है कि वह किसी के सामने आने से सहम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed