{"_id":"667b7ec8ad67d7586e06966c","slug":"bharatpur-news-boy-and-girl-died-due-to-lightning-the-boy-had-gone-to-take-bath-on-the-terrace-in-the-rain-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक-युवती की मौत, बारिश में छत पर नहाने गया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक-युवती की मौत, बारिश में छत पर नहाने गया था युवक
Wed, 26 Jun 2024 08:07 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 26 Jun 2024 08:07 AM IST
सार
जिले में कल दोपहर हुई बारिश के दौरान खेत पर काम कर रही एक युवती की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। ऐसे ही एक अन्य हादसे में रुदवाल इलाके में बारिश में छत पर नहाने गए एक युवक की भी बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में एक 14 साल की लड़की की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ रुदावल इलाके में छत पर बारिश में नहाने गए एक युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई। दोनों के परिजन उन्हें अपने-अपने इलाके में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान लड़की खेत पर काम कर रही थी उस दौरान यह हादसा हुआ। बिजली गिरने की आवाज सुनकर दोनों के परिजन दोनों घायलों को अलग-अलग अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां जांच करने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल जिले के कई इलाकों में कल दोपहर 3 बजे बारिश हुई और तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली चमकी, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।