{"_id":"660699d3b23b5bf28a0e5232","slug":"bharatpur-news-body-of-a-missing-minor-was-found-floating-in-canal-a-blank-call-was-made-to-give-the-address-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: होली खेलने गई लापता नाबालिग का शव नहर में तैरता मिला, पता बताने के लिए आया था ब्लैंक कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: होली खेलने गई लापता नाबालिग का शव नहर में तैरता मिला, पता बताने के लिए आया था ब्लैंक कॉल
Fri, 29 Mar 2024 04:07 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 29 Mar 2024 04:07 PM IST
सार
होली खेलने घर से लापता हुई नाबालिग लड़की का शव सुजान गंगा नहर में तैरता मिला। 25 मार्च को गायब हुई लड़की के परिजनों के पास 27 मार्च को नाबालिग का पता बताने को लेकर एक फोन भी आया था।
विज्ञापन
नाबालिग के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके से लापता हुई 12 साल की लड़की का शव सुजान गंगा नहर में मिला है। नाबालिग के परिजन कल ही उसे ढूंढने की गुहार करने एसपी ऑफिस पहुंचे थे। नाबालिग 25 मार्च को होली खेलते हुए घर के बाहर से गायब हुई थी और 27 मार्च को नाबालिग के परिजनों के पास एक फोन आया था, जिसमें फोन करने वाले ने नाबालिग का पता बताने के एवज में पैसों की मांग की थी।
विज्ञापन
12 साल की नाबालिग वंदना के परिजन फोन आने के बाद एसपी ऑफिस पहुंचे और जल्द से उसे ढूंढने की गुहार लगाई। इसके बाद आज सुबह स्थानीय लोगों ने चौबुर्जा इलाके में एक शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाकर सुजान गंगा नहर से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर वंदना के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन