फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: ACB caught the Commissioner of Devasthan Department with Rs 3.60 lakh

Bharatpur News: देवस्थान विभाग के आयुक्त को ACB ने पकड़ा, बैग में मिले तीन लाख 60 हजार रुपये

Fri, 20 Sep 2024 09:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 20 Sep 2024 09:33 PM IST
सार

भरतपुर ACB ने देवस्थान विभाग के आयुक्त कृष्ण कुमार खंडेलवाल को जयपुर जाते समय लुधावई टोल प्लाजा पर रोका और उनके बैग से 3.60 लाख रुपये जब्त किए। आयुक्त इस राशि का कोई स्पष्ट स्पष्टीकरण नहीं दे पाए।

विज्ञापन
Bharatpur News: ACB caught the Commissioner of Devasthan Department with Rs 3.60 lakh
आरोपी देवस्थान विभाग के आयुक्त कृष्ण कुमार खंडेलवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर ACB ने शुक्रवार देवस्थान विभाग के आयुक्त को जयपुर जाते समय पकड़ लिया। देवस्थान विभाग के आयुक्त के बैग से तीन लाख 60 हजार रुपये जब्त किए गए। देवस्थान विभाग के आयुक्त से जब 3 लाख 60 हजार रुपये के बारे में पूछा तो, वह उन रुपयों के बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। उसके बाद ACB ने आयुक्त के आवास पर सर्च शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


ACB के एडिशनल एसपी अमित सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि देवस्थान विभाग के सहायक कमिश्नर कृष्ण कुमार खंडेलवाल यह अवैध रूप से अर्जित की राशि को लेकर जयपुर की तरफ जा रहे हैं। इनका जयपुर निवास है। सूचना पर इनका पीछा किया गया। लुधावई टोल प्लाजा पर देवस्थान विभाग के आयुक्त की गाड़ी को रुकवाया गया। गाड़ी में रखे बैग की तलाशी ली गई तो, उसमें से 3 लाख 60 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन


इन्होंने राशि के बारे जो स्पष्टीकरण दिया, जो जांच में सही नहीं पाया गया। वह राशि का स्पष्टीकरण नहीं दे पाए। जिस पर आगे की कार्रवाई जारी है। फिलहाल आयुक्त के जयपुर वाले आवास पर ACB का सर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवस्थान विभाग के आयुक्त द्वारा जो रुपये जयपुर ले जाए जा रहे थे उसकी सूचना ACB फाउंडेशन संस्था के डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह ने दी थी। वह इससे पहले अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों को ACB द्वारा ट्रैप करवा चुके हैं। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि देवस्थान विभाग आयुक्त कृष्ण कुमार खंडेलवाल शेयरिंग टैक्सी से जयपुर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed