फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Husband and wife died in collision with an unknown vehicle they were returning home from Alwar

Bharatpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, अलवर से मजदूरी कर घर आ रहे थे

Fri, 10 May 2024 12:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 10 May 2024 12:42 PM IST
सार

बाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों अलवर से मजदूरी कर घर आ रहे थे।

विज्ञापन
Bharatpur Husband and wife died in collision with an unknown vehicle they were returning home from Alwar
मृतका महिला और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीग जिले के सदर थाना इलाके में गुरुवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। पति-पत्नी अलवर में ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे। वह गुरुवार शाम अलवर से भरतपुर अपने घर आ रहे थे।

विज्ञापन


भतीजे विनोद कुमार ने बताया कि चाचा भागराम (64) और चाची पुष्पा (60) निवासी जगमोहनपुरा थाना सेवर में मकान है। जहां उनके तीन बच्चे रहते हैं। भागराम और पुष्पा अलवर में ही रहते थे। कल वह अपने घर भरतपुर आ रहे थे। इस दौरान पान्हौरी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में भागराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चाची पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने जब घटना को देखा तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुष्पा को डीग अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पुष्पा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरबीएम अस्पताल लाने के दौरान पुष्पा ने दम तोड़ दिया। बाइक को टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वाहन को लेकर फरार हो गया। भागराम के शव का पोस्टमॉर्टम डीग में और पुष्पा के शव का पोस्टमॉर्टम भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed