फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   bharatpur bihari ji temple shri krishna charan paduka broken idol protest

Rajasthan: भरतपुर में खंडित श्रीकृष्ण चरण पादुका, पूर्व पार्षद जितेंद्र कौर ने धरना शुरू किया, उठाई ये मांग

Thu, 08 Jan 2026 12:28 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Thu, 08 Jan 2026 12:28 PM IST
सार

भरतपुर के बिहारी जी मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर स्थित श्रीकृष्ण भगवान की पत्थर की चरण पादुका मूर्ति लंबे समय से खंडित पड़ी है। भाजपा की पूर्व पार्षद जितेंद्र कौर ने खंडित मूर्ति के विधिवत विसर्जन और नई मूर्ति स्थापना की मांग को लेकर मंदिर गेट के समीप भगवान के चरणों में धरना और भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
bharatpur bihari ji temple shri krishna charan paduka broken idol protest
भाजपा की पूर्व पार्षद जितेंद्र कौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले के आराध्य देव बिहारी जी मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर स्थित श्रीकृष्ण भगवान की चरण पादुका मूर्ति के खंडित होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। खंडित मूर्ति के विसर्जन और नई मूर्ति की स्थापना की मांग को लेकर भाजपा की पूर्व पार्षद जितेंद्र कौर मंदिर के गेट के समीप भगवान के चरणों में धरने पर बैठ गई हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बिहारी जी मंदिर परिक्रमा मार्ग पर सिनसिना बुर्ज के पास पत्थर से बनी श्रीकृष्ण भगवान की चरण पादुका लंबे समय से खंडित अवस्था में पड़ी हुई है। इस मामले को लेकर भाजपा की पूर्व पार्षद जितेंद्र कौर ने 5 से 6 महीने पहले जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था और खंडित मूर्ति का विधिवत विसर्जन कर नई मूर्ति स्थापित करने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


इस विरोध में जितेंद्र कौर ने कड़ाके की सर्दी के बीच भगवान के चरणों में बैठकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है, “ये मेरे अकेले के भगवान नहीं हैं, ये पूरे भरतपुर के भगवान हैं। खंडित मूर्ति का वहां पड़ा रहना श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करता है। प्रशासन को इस विषय में तुरंत गंभीरता दिखानी चाहिए।”
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फंड पर विवाद: कांग्रेस ने भाजपा पर दोहरा मापदंड अपनाने का लगाया आरोप, सांसदों के फंड खर्च पर सियासी टकराव तेज

जितेंद्र कौर ने स्पष्ट कहा कि जब तक खंडित चरण पादुका का विसर्जन कर नई मूर्ति स्थापित नहीं की जाती, तब तक वे धरने पर बैठी रहेंगी। महिला के धरने पर बैठने के बाद मौके पर मथुरा गेट थाना पुलिस की एक टीम तैनात कर दी गई है। वहीं, धरना स्थल पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ देखने को मिली। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन धार्मिक आस्था से जुड़ा यह मामला अब शहर में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed