फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: A woman got burnt due to the fall of 11000 KV power line in Gangaura village

Alwar: गंगौरा गांव में 11 हजार केवी विद्युत लाइन गिरने से झुलसी महिला, हालत गंभीर, ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 22 Nov 2024 05:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 22 Nov 2024 05:43 PM IST
सार

भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र के गंगोरा गांव में 11KV विद्युत लाइन टूटकर 25 वर्षीय महिला आबिद के ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के समय महिला खेत में चारा काट रही थी।

विज्ञापन
Alwar: A woman got burnt due to the fall of 11000 KV power line in Gangaura village
अस्पताल में भर्ती घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव गंगोरा में 11 हजार की विद्युत लाइन टूटने से एक 25 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे सामान्य चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र के गंगोरा गांव निवासी 25 वर्षीय आबिद पत्नी रफीक खान खेत में चारा काटने के लिए गई हुई थी। तभी अचानक 11 हजार की लाइन टूटकर उस पर जा गिरी। इससे वो गंभीर रूप से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में पहले निजी अस्पताल भर्ती कराया गया, वहां से उसे अलवर के सामान्य चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। उसके दो बच्चे हैं। 
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है की लाइन को सुधारने के लिए गांव वालों ने कई बार बिजली विभाग को दरखास्त भी दी, लेकिन बिजली विभाग की नींद आज तक नहीं टूटी। जिसका खमियाजा महिला को उठाना पड़ गया। यह लाइन टूट कर महिला के ऊपर जा गिरी। यदि समय रहते बिजली विभाग लाइन पर ध्यान देता और उसे सही करवा देता तो यह महिला हादसे का शिकार होने से बच जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्थिति केवल एक गांव की ही नहीं है, ऐसे कितने ही गांव हैं, जहां बिजली की लाइनें लटकी पड़ी हैं और कभी भी कोई हादसा हो सकता है। कई जगह तो लाइनें इतनी नीची हैं कि कोई भी उसे छू सकता है। कई बार गलती से लोगों का हाथ इन लाइनों के चिपक जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed