फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Administration removed encroachment from Animal Husbandry Department's land in Bharatpur

Bharatpur: पशुपालन विभाग की जमीन से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, भूमि पर फार्म हाउस बनाकर बना रखे थे मंदिर

Thu, 03 Oct 2024 02:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 03 Oct 2024 02:02 PM IST
सार

Bharatpur: अटलबंध थाना क्षेत्र स्थित सुभाष नगर कॉलोनी में पशुपालन विभाग की करोड़ों रुपए की जमीन पर दबंगों ने कर रखे अतिक्रमण को हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन के द्वारा पीला पंजा चलवाकर ध्वस्त करवाया गया।

विज्ञापन
Administration removed encroachment from Animal Husbandry Department's land in Bharatpur
पशुपालन विभाग की जमीन से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में दबंगों ने पशुपालन भूमि पर फार्म हाउस और इसके अंदर जगह जगह मंदिर बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण भूमि पर किरायेदार भी रख रखे थे। किरायेदारों से रहने का अतिक्रमणकारियों के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई किराया नहीं लिया जाता था। गुरुवार की सुबह स्थानीय प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण को हटाकर पशुपालन विभाग को भूमि को सुपुर्द किया है।

विज्ञापन


पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ खुशीराम मीणा ने बताया कि करीब 5 सालों से कुछ दबंग लोगों ने पशुपालन विभाग की 85 हैक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमणकारियों ने जमीन के फर्जी कागज बनवाकर पशुपालन विभाग के खिलाफ हाईकोर्ट में केस दाखिल किया। हाईकोर्ट के सबूतों के आधार पर भूमि को पशुपालन विभाग की मानते हुए प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


प्रशासन ने गुरुवार सुबह पुलिस फोर्स को साथ लेकर दो जेसीबी के सहयोग से अतिक्रमण को हटवाया गया। अतिक्रमण की भूमि पर किरायेदार के रूप में रह रही ममता ने बताया कि वह पिछले एक साल से परिवार के साथ रह रही है। वह इस जगह के रहने का कोई भी पैसा नहीं देती है। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले मकान के अंदर रखे सामान को बाहर निकालने का समय नहीं दिया। पशुपालन विभाग की करोड़ों की जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने फार्म हाउस बना रखा है और फार्म हाउस के अंदर आधा दर्जन मंदिर बना रखे है। मंदिर के अंदर ही किरायेदार निवास कर रहे थे। प्रशासन के द्वारा सुरक्षित सामान को बाहर निकलवाकर रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed