फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   A young man was molesting a girl near Bharatpur Keoladeo National Park

Bharatpur: केवलादेव नेशनल पार्क के पास लड़की छेड़छाड़ कर रहा था युवक, महिला कांस्टेबल ने पकड़ा

Fri, 15 Sep 2023 06:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 15 Sep 2023 06:27 PM IST
सार

मथुरा गेट थाना इलाके के सरस चौराहे के पास लड़की छेड़छाड़ कर रहे युवक को महिला कांस्टेबल ने पकड़ा। आरोपी युवक लड़की का रास्ता रोककर मांग रहा था नंबर।

विज्ञापन
A young man was molesting a girl near Bharatpur Keoladeo National Park
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर में पुलिस महिलाओं के साथ बढ़ती घटनाओं को लेकर पुलिस सजग नजर आ रही है। आज एक लड़की को छेड़ते समय एक मनचले युवक को महिला कांस्टेबल ने फुर्ती दिखाते हुए पकड़ लिया और उसे थाना पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


मामला मथुरा गेट थाना इलाके के सरस चौराहे के पास का है। महिला गश्ती दल की कांस्टेबल सत्यवती ने बताया कि स्कूटी से हम शहर में गस्त कर रहे थे। केवलादेव नेशनल पार्क के सामने से निकलते हुए सरस की तरफ जा रहे थे। तभी बीच सड़क पर एक युवक एक लड़की को छेड़ रहा था। जब हम मौके पर पहुंचे, तो पीड़ित युवती ने बताया कि यह मुझसे छेड़छाड़ कर रहा है और मेरा मोबाइल नंबर मांग रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस को देख युवक वहां से भागने लगा। महिला कांस्टेबल सत्यवती ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। महिला कांस्टेबल ने तत्काल थाना मथुरा गेट पुलिस को सूचना दी। सरस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम गहलोत के मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के सख्त निर्देश के बाद भरतपुर पुलिस अब एक्शन मोड पर है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर जिले में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को ध्यान में रखते हुए महिला गश्ती दल भी शहर में कॉलेज, स्कूल, होटल, बाजार आदि जगहों पर गश्त कर रहा है। महिला पुलिस गश्ती दल निर्भया स्कॉट हर जगह शहर में नजर आ जाती है। उनकी नज़रें महिलाओं, युवतियों, नाबालिग लड़कियों और बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों और अपराधियों, मजनुओं पर रहती है। महिला गश्ती दल की कांस्टेबल सत्यवती और अंजू ने आज एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवक को पकड़ लिया और उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed