{"_id":"67926c180807ffd71e0d2154","slug":"a-sleeper-bus-loaded-with-passengers-overturned-after-hitting-a-divider-in-bharatpur-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: सवारी से भरी हुई स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, नौ लोग हुए घायल; गाय के सामने आने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: सवारी से भरी हुई स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, नौ लोग हुए घायल; गाय के सामने आने से हुआ हादसा
Thu, 23 Jan 2025 09:49 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 23 Jan 2025 09:49 PM IST
सार
Bharatpur: सवारी से भरी हुई स्लीपर कोच बस अचानक हाईवे पर गाय के सामने आने से पलट गई। बताया जा रहा है कि ये बस खाटूश्यामजी से कानपुर जा रही थी। इस हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बस डिवाइडर से टकराकर पलटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर जिले के खेड़ली मोड़ थाना अंतर्गत थाना इलाके में एक गाय को बचाने के चक्कर में स्लीपर कोच बस पलट गई। घटना में 6 महिला और 3 व्यक्तियों के चोट आई है। जिसमें से 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर जाम लग गया है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन
खेड़ली थाने के कांस्टेबल अरविंद ने बताया कि खाटूश्यामजी से एक स्लीपर कोच बस कानपुर जा रही थी। बस में करीब 55 सवारियां थी। छोंकरवाड़ा के पेट्रोल पंप के पास बस के सामने अचानक एक गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे में गाय की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को बस से निकालकर भुसावर अस्पताल पहुंचाया। घटना में 9 लोग घायल हुए हैं। बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन