{"_id":"6a4277c1d6cf95466008ae35","slug":"bharatpur-news-after-snakebite-man-traps-venomous-common-krait-and-heads-straight-to-hospital-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: सांप के डसते ही उसे बोतल में कैद किया, कॉमन करैत को लेकर सीधे अस्पताल पहुंचा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: सांप के डसते ही उसे बोतल में कैद किया, कॉमन करैत को लेकर सीधे अस्पताल पहुंचा युवक
Mon, 29 Jun 2026 07:21 PM IST
भरतपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: भरतपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 07:21 PM IST
सार
बयाना में देर रात बाथरूम जाते समय एक युवक को जहरीले कॉमन करैत सांप ने डस लिया। युवक ने साहस दिखाते हुए सांप को बोतल में बंद किया और उसी के साथ अस्पताल पहुंच गया।
विज्ञापन
बाथरूम जाते समय युवक को सांप ने डसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बयाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। देर रात बाथरूम जाते समय एक युवक को जहरीले सांप कॉमन करैत ने डस लिया। हिम्मत दिखाते हुए युवक ने सांप को प्लास्टिक की बोतल में बंद किया और उसी हालत में अस्पताल पहुंच गया। बोतल में बंद सांप को देखकर अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया, जिससे युवक की हालत अब पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सालाबाद गांव निवासी जोगेंद्र रात करीब दो बजे बाथरूम जाने के लिए घर से बाहर निकले थे। सीढ़ियों के पास अंधेरा होने के कारण उन्हें वहां बैठा सांप दिखाई नहीं दिया और उनका पैर उस पर पड़ गया। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में काट लिया। काटने के बाद सांप उनके पैर से लिपट गया, जिसे जोगेंद्र ने साहस दिखाते हुए पकड़कर प्लास्टिक की बोतल में बंद कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bikaner: बीकानेर-जामसर हाईवे पर भीषण हादसा, आमने-सामने की भिड़ंत में दो ट्रेलरों में लगी आग, जिंदा जला युवक
विज्ञापन
इसके बाद जोगेंद्र तुरंत सांप को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को बताया कि इसी सांप ने उन्हें काटा है। डॉक्टरों ने सांप की पहचान कॉमन करैत प्रजाति के रूप में की और बिना समय गंवाए उपचार शुरू कर दिया। समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत अब पूरी तरह खतरे से बाहर है।
बताया जा रहा है कि घर के बाथरूम के रास्ते में पशु बंधे हुए थे, जहां सांप बैठा हुआ था। अंधेरा होने के कारण जोगेंद्र उसे देख नहीं सके और यह हादसा हो गया। अस्पताल में जब जोगेंद्र बोतल में बंद सांप लेकर पहुंचे तो कर्मचारियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। बाद में डॉक्टरों ने स्थिति संभाली, युवक का उपचार किया और आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी में रखा। समय पर इलाज मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया।