फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur Dead body of a young man found in Solpur Pili and Ghaghwadi forests of Kaman-Mewat area

Bharatpur: कामां-मेवात एरिया के सोलपुर पीली और घघवाड़ी के जंगल में मिली युवक की लाश, पत्नी से था मनमुटाव

Sun, 23 Jul 2023 07:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 23 Jul 2023 07:45 PM IST
सार

Bharatpur News: भरतपुर के कामां मेवात क्षेत्र के सोलपुर पीली और घघवाड़ी के जंगल में एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था और पत्नी से मनमुटाव भी था।

विज्ञापन
Bharatpur Dead body of a young man found in Solpur Pili and Ghaghwadi forests of Kaman-Mewat area
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में कामां मेवात क्षेत्र के सोलपुर पीली और घघवाड़ी के जंगल में रविवा सुबह 25 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में हल्ला मच गया। सूचना मिलते ही कैथवाड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


कैथवाड़ा थानाधिकारी कमरुद्दीन खान ने बताया कि मृतक युवक की पहचान कैथवाड़ा के हाजीबास निवासी नसीम पुत्र इशाक 25 वर्षीय के रूप में की गई है। मृतक युवक के परिवार जनों से जानकारी करने पर पता चला कि युवक नशे का आदी था। शनिवार को घर से लापता हो गया था। परिवार जन लगातार फोन पर संपर्क कर रहे थे। रविवार सुबह जंगल में शव मिला। मृतक के शव के पास ही युवक की बाइक खड़ी हुई थी। युवक के पास नशीले पदार्थ भी पाए गए हैं। युवक के फोन पर परिवार जनों के द्वारा काफी फोन किए गए, फोन नहीं उठाया गया। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा। मृतक युवक पूर्व में भी बिना बताए घर से लापता हो गया था, जिसकी कैथवाड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। कैथवाड़ा पुलिस ने युवक को जयपुर से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। मृतक युवक की करीब तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। पति-पत्नी में आपसी विवाद के चलते युवक मानसिक तनाव में रहता था। युवक नशीले पदार्थों के सेवन करने का भी आधी हो गया था। पुलिस के द्वारा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। सभी तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed