{"_id":"634abb13d0c70b51bc7f94ce","slug":"bharat-jodo-yatra-rajasthan-cm-ashok-gehlot-on-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सियासी बवाल के बाद पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए गहलोत, राहुल गांधी को लेकर कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सियासी बवाल के बाद पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए गहलोत, राहुल गांधी को लेकर कही बड़ी बात
Sat, 15 Oct 2022 07:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/बेल्लारी/बंगलूरू।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/बेल्लारी/बंगलूरू।
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 15 Oct 2022 07:22 PM IST
सार
सीएम अशोक गहलोत ने कहा साधु-संत भी यात्रा करते हैं तो रास्ते में आराम करते हैं, लेकिन राहुल गांधी बिना थके रोजाना 25 किमी. चल रहे हैं। यह यात्रा बहुत कठिन और संघर्षमयी है, आज तक ऐसी यात्रा नहीं हुई।
विज्ञापन
अशोक गहलोत और राहुल गांधी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कर्नाटक के बेल्लारी पहुंचकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और सभा में हिस्सा लिया। राजस्थान के सियासी बवाल के बाद गहलोत और राहुल गांधी की पहली बार मुलाकात हुई। इस दौरान बेल्लारी की सभा में गहलोत ने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा- राहुल गांधी 3500 किलोमीटर लंबी यात्रा पर निकले हैं, 1000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
वह देश में इतिहास बनाने जा रहे हैं। साधु-संत भी यात्रा करते हैं तो रास्ते में आराम करते हैं, लेकिन राहुल गांधी बिना थके रोजाना 25 किमी. चल रहे हैं। यह यात्रा बहुत कठिन और संघर्षमयी है, आज तक ऐसी यात्रा नहीं हुई। देश के साथ बिना कमिटमेंट के ऐसा नहीं हो सकता। राहुल गांधी को देश की चिंता है और वह देश बचाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी का देश बचाने का संदेश हैं। वह चाहते हैं कि सभी जातियों में, सभी वर्गों और सभी धर्मों में भाईचारा हो। प्यार-मोहब्बत की राजनीति हो और सद्भावना का माहौल हो। देश में हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। आज यह माहौल बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए राहुल गांधी निकल पड़े हैं और कारवां चल पड़ा है।
विज्ञापन
राहुल ने कट्टर विरोधी सिद्धारमैया और डी शिवकुमार का मिलवाया हाथ
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने 1,000 किलोमीटर की दूरी तय कर ली। इसी मौके पर एक जनसभा हुई, जिसको संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में एसटी और एससी के खिलाफ अत्याचार में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है। राहुल ने सभा के दौरान कट्टर विरोधी रहे सिद्धारमैया और डी शिवकुमार का हाथ भी मिलवाया।
कांग्रेस ने यहां संतोष पाटिल नाम के ठेकेदार की आत्महत्या के बाद से ही इसे चुनावी मुद्दा बना लिया है। राहुल ने दावा किया कि एससी और एसटी के लिए आवंटित 8,000 करोड़ रुपये को डायवर्ट किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यदि राज्य में पुलिस सब इंस्पेक्टर की नौकरी चाहिए तो 80 लाख रुपये दीजिए और नौकरी पाइए। सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा और आरएसएस सांप्रदायिक राजनीतिक कर देश में शांति को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
यात्रा से कांग्रेस राहुल नामक विफल मिसाइल फिर कर रही लॉन्च : बोम्मई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेल्लारी में कांग्रेस की रैली से पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कटाक्ष करते हुए इसे राहुल गांधी नामक ‘विफल मिसाइल’ को फिर से लॉन्च करने का एक और प्रयास करार दिया। बोम्मई ने कहा कि यह यात्रा व्यर्थ है, क्योंकि देश एकजुट है और संघवाद में पूर्ण विश्वास है। बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ‘इस भारत जोड़ो यात्रा का कोई मतलब नहीं है जब देश काफी मजबूत है।
बोम्मई ने याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1999 में बेल्लारी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और इस क्षेत्र से चुनाव लड़ना जारी रखने का वादा किया था। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किए बिना, बेल्लारी को छोड़ दिया और उत्तर प्रदेश के रायबरेली चली गईं।