फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharat Jodo Yatra in Rajasthan Rahul started Yatra in Bundi village today

Rajasthan: भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन, ब्रेक के बाद आज शिमला में सीएम शपथ ग्रहण में जाएंगे राहुल

Sun, 11 Dec 2022 10:42 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 11 Dec 2022 10:42 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा रविवार सुबह 6.15 बजे बूंदी जिले के बलदेवपुरा गांव से शुरू हुई है। यात्रा में राहुल के साथ अधीर रंजन चौधरी, जयराम रमेश समेत कई स्थानीय नेता चल रहे हैं।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra in Rajasthan Rahul started Yatra in Bundi village today
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में रविवार को सातवां दिन है। बूंदी के बलदेवपुरा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। रविवार सुबह 13 किलोमीटर की यात्रा के बाद राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। भारत जोड़ो यात्रा रविवार सुबह 6.15 बजे बूंदी जिले के केशोरायपाटन के बलदेवपुरा गांव से शुरू हुई है। भारत जोड़ो में यात्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी, जयराम रमेश चल रहे हैं। इनके अलावा कन्हैया कुमार और कई स्थानीय नेता भी राहुल के साथ चल रहे हैं। इस दौरान राहुल ने स्थानीय नेताओं के साथ लंबी चर्चा की और बच्चों से भी बातचीत की।

विज्ञापन


यात्रा का 10 बजे लबाण गांव के सीएडी कैंपस में यात्रा का लंच ब्रेक रखा गया है। 3:30 बजे पापड़ी गांव से यात्रा शुरू होगी। उसके बाद शाम 6:30 बजे लाखेरी रेल्वे स्टेशन चौराहे पर यात्रा का अंतिम पड़ाव है। बूंदी जिले में यात्रा का आखिरी दिन है। राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पार करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा में सप्ताह भर का लंबा ब्रेक आएगा। 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक यात्रा का ब्रेक रहेगा। ब्रेक की अवधि में राहुल गांधी लोकसभा जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed