फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Being a fake banker, this gang caught thousands of fake rioters, Jaipur Police

मुम्बई व पूना से धरे फर्जी बैंककर्मी, हजारों भोले-भालों को बनाया शिकार

Wed, 29 Mar 2017 03:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 29 Mar 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
Being a fake banker, this gang caught thousands of fake rioters, Jaipur Police
cyber crime gang - फोटो : Vishnu Sharma
राजस्थान समेत देश के कई अन्य राज्यों में फर्जी बैंककर्मी बनकर फोन कॉल्स के जरिए ठगी की सैंकड़ों वारदातें करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन शातिर ठगों को मुंबई और पूना से धरदबोचा। जहां से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बुधवार को जयपुर पहुंची।
विज्ञापन


जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल का दावा है कि राजस्थान में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है, जिसमें कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने गिरोह के कब्जे से ठगी की करीब 10 लाख रुपए की रकम बरामद की है। आरोपियों के बैंक खातों में करीब 58 लाख रुपए नकद होने की जानकारी मिली है। जिन्हें जल्द ही जब्त किया जाएगा। गिरोह के कब्जे से 15 मोबाइल सिम कार्ड, 15 मोबाइल फोन और 7 एटीएम कार्ड बरामद हुए है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार, डीसीपी क्राइम डॉक्टर विकास पाठक के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की टीम में शामिल सबइंस्पेक्टर मनोज कुमार और सेज थानाप्रभारी गयासुद्दीन सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर में वर्ष 2016 में करीब 500 केस दर्ज हुए थे।

Being a fake banker, this gang caught thousands of fake rioters, Jaipur Police
Gang arrest - फोटो : Vishnu Sharma
अ​तिरिक्त कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार के मुताबिक प्रदेश में वर्ष 2016 में साइ​बर क्राइम के 907 केस दर्ज हुए। इनमें जयपुर में वर्ष 2016 में करीब 530 केस दर्ज हुए थे। पकड़े गए आरोपियों में पांच बदमाशों को महाराष्ट्र में पुण के तलेगांव दाभाडे से पकड़ा गया।

इनमें जामताड़ा झारखंड निवासी युसुफ​ मियां, मुख्तयार खान, अख्तर मियांं, पुणे महाराष्ट्र व​निवासी संजय सिंघे व शैलेश है। जबकि छठा आरोपी जामताड़ा झारखंड निवासी दिनेश मंडल है। आरोपी दिनेश के खिलाफ सदर थाने में दर्ज रिपोर्ट पर मुंबई से गिरफ्तार किया है। उसने खुद को बैंक अधिकारी बताकर विनोद कुमार पाल को झांसे में ​लिया। उसके खाते से सात हजार रुपए निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed