Rajasthan : बेगूं विधायक को कॉल पर मिली धमकी, शख्स बोला-बहुत बोलते हो एक महीने के अंदर गोली से उड़ा देंगे
विधायक बिधूड़ी को कॉल करने वाले ने कहा कि तुम डोडा चूरा को लेकर खूब बोलते हो। धमकी भरे कॉल के बाद विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूं विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद विधायक ने रावतभाटा पुलिस को पत्र भेजकर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। धमकी भरे कॉल के बाद विधायक बिधूड़ी के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
बिधूड़ी के मुताबिक कॉल करने वाले ने उन्हें धमकी दी कि आप डोडा चूरा के खिलाफ खूब बोलते हो, पुलिस के खिलाफ भी खूब बोलते हो। आपको एक महीने के अंदर गोली से उड़ा देंगे। पारसोली थाने के मामले में आपने कुछ भी बोला तो जान से मार दिया जाएगा। बिधूड़ी ने बताया करीब 48 सेकेंड धमकी देने के बाद उसने फोन काट दिया। जिसके तुरंत उन्होंनेरावतभाटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मौके पर सीआई मदनलाल और एसडीएम कैलाश चंद गुर्जर भी पहुंच गए।
विधायक ने आरोप लगाया कि उन्होंने तीन महीने पहले भी जिला पुलिस अधीक्षक को मेल भेजकर शिकायत की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। विधायक ने कहा जब विधायक को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं और कार्रवाई नहीं हो रही तो आम आदमी की सुरक्षा क्या होगी? आरोप है कि उन्हें आए दिन जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई अनहोनी घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी चित्तौड़गढ़ पुलिस की होगी।
विधायक बिधूड़ी अपने बयानों से पहले भी खूब सुर्खियों में रहे हैं। दो महीने पहले विधायक ने पारसोली में चिकित्सालय भवन के लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी आड़े हाथ लिया था। उन्होंने रीट परीक्षा की जांच के मसले पर मुख्यमंत्री को लपेटते हुए कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय जांच इसलिए नहीं करवाई क्योंकि एक मंत्री सीधा जेल जा रहा था।