फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   before ramnavmi 2022 shobhayatra in Ramganj of Jaipur a video went viral on social media

Jaipur: रामनवमी से पहले माहौल बिगाड़ने वाला वीडियो वायरल, पुलिस की अपील-वीडियो फॉरवर्ड ना करें

Sun, 10 Apr 2022 11:12 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 10 Apr 2022 11:12 AM IST
सार

जयपुर के रामगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस वीडियो की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
before ramnavmi 2022 shobhayatra in Ramganj of Jaipur a video went viral on social media
जयपुर में वीडियो वायरल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

करौली के उपद्रव के बाद रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर प्रशासन सचेत है। जिसके बाद माहौल बिगड़ने की आशंका को लेकर जयपुर में भी धारा 144 लगा दी गई है। रामनवमी की रविवार को शोभायात्रा से निकलने से पहले शनिवार की शाम एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें धार्मिक उन्माद फैलाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर 27 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रामगंज के बाजार दिख रहे हैं। इस वीडियो में कुछ युवा धार्मिक उन्माद फैलाने की बात कर रहे हैं।शोभायात्रा से पहले वीडियो के सामने आने से पुलिस चौकन्नी हो गई है। एसीपी रामगंज सुनील कुमार  ने जनता से अपील की है कि वो इस तरह के किसी वीडियो को आगे फॉरवर्ड ना करें। जिससे माहौल बिगड़ने की संभावना हो। पुलिस ने कहा कि शांति से त्योहार मनाएं। वहीं पुलिस वीडियो बनाने वाले और वायरल करने वालों की पहचान के लिए जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed