Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Wilt disease in pomegranate crop can increase the problems of farmers, timely control is necessary

राजस्थान: अनार की फसल पर उकठा रोग का खतरा, पत्तियां पीली पड़ने के बाद सूखने लगते हैं पौधे; किसने किया सावधान?

Wed, 04 Nov 2026 03:15 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 03:15 PM IST
सार

बाड़मेर में अनार की फसल पर उकठा रोग का खतरा बढ़ रहा है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप पगारिया ने किसानों को शुरुआती लक्षण पहचानने, संक्रमित पौधे हटाने, वैज्ञानिक उपचार अपनाने और सिंचाई व मिट्टी की नमी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Wilt disease in pomegranate crop can increase the problems of farmers, timely control is necessary
अनार की फसल में होने वाले उकठा रोग का समय पर नियंत्रण जरूरी - डॉ पगारिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनार की खेती करने वाले किसानों के लिए उकठा रोग परेशानी का कारण बन सकता है। इस रोग के शुरुआती प्रकोप में पौधों की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और धीरे-धीरे टहनियां सूखने लगती हैं। संक्रमण गंभीर होने पर पूरा पौधा सूख सकता है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में रोग के शुरुआती लक्षणों की पहचान कर वैज्ञानिक तरीके से उपचार और प्रबंधन करना जरूरी है।

विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप पगारिया के अनुसार, अनार के पौधों में उकठा रोग की वास्तविक वजह जानने के लिए प्रयोगशाला जांच और कृषि वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन जरूरी है। रोग की शुरुआत में पौधों की पत्तियां अचानक पीली पड़ने लगती हैं। वहीं, पौधे की जड़ों और तने के निचले हिस्से को बीच से काटकर देखने पर अंदर की लकड़ी का रंग हल्का भूरा या काला दिखाई दे सकता है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि Ceratocystis fimbriata फफूंद के संक्रमण में तने और जड़ों के आंतरिक हिस्से में गहरा भूरा या काला रंग दिखाई देता है। वहीं, Fusarium species के संक्रमण में जाइलम का रंग भूरा होने के लक्षण मिलते हैं। इसलिए केवल बाहरी लक्षणों के आधार पर रोग का निर्धारण करने के बजाय प्रयोगशाला में जांच करवाना उचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अरुणाचल में लापता अग्निवीर का 80 दिन बाद मिला पार्थिव शरीर, रक्षाबंधन पर घर आने का किया था वादा

डॉ. पगारिया ने बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित पौधों को बगीचे से तुरंत उखाड़कर सुरक्षित तरीके से निस्तारित करना चाहिए। पौधे को उखाड़ते समय उसकी संक्रमित जड़ों और आसपास की मिट्टी को बोरे अथवा पॉलीथिन बैग में भरकर बगीचे से बाहर निकालना चाहिए। इससे संक्रमण दूसरे स्वस्थ पौधों तक फैलने की आशंका कम हो सकती है।

फफूंदनाशक से करें जड़ों का उपचार
रोग नियंत्रण के लिए तकनीकी जानकारी के अनुसार, फफूंदनाशक ड्रेंचिंग के तहत प्रोपीकोनाजोल 25 ईसी की 20 मिलीलीटर मात्रा को 10 लीटर पानी में मिलाकर प्रभावित और आसपास के पौधों की जड़ों में डालने की जानकारी दी गई है। इस उपचार को 20-20 दिन के अंतराल पर 3 से 5 बार दोहराने का सुझाव दिया गया है।

रासायनिक उपचार के 30 दिन बाद जैविक उपचार के रूप में कालीसेना की 5 ग्राम मात्रा को 2 किलोग्राम गोबर की खाद में अच्छी तरह मिलाकर हल्का पानी छिड़कते हुए 15 दिनों तक छायादार स्थान पर रखना चाहिए। इसके बाद तैयार मिश्रण को प्रति पौधे की जड़ों में डालने का सुझाव दिया गया है।

इसके अलावा, कालीसेना उपचार के 30 दिन बाद माइकोराइजा का प्रयोग करने की जानकारी दी गई है। इसके लिए जोश सुपर की 100 ग्राम अथवा जोश अल्ट्रा की 20 ग्राम मात्रा को 2 किलोग्राम गोबर की खाद में मिलाकर 15 दिनों तक तैयार करने के बाद पौधों की जड़ों में डालने का सुझाव दिया गया है। इससे जड़ों के विकास और पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

ड्रिप सिंचाई और मिट्टी की नमी पर रखें नजर
अनार के बगीचों में रोग प्रबंधन के लिए ड्रिप सिंचाई का उचित उपयोग करने और मिट्टी की नमी का नियमित आकलन करने की सलाह दी गई है। जरूरत से ज्यादा पानी देने से बचना चाहिए, क्योंकि अत्यधिक नमी में फफूंद के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। पुराने संक्रमित पौधे को हटाने के बाद उसी स्थान पर नया पौधा लगाने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। पहले मिट्टी का उचित उपचार करना जरूरी है, अन्यथा नए पौधे में भी संक्रमण फैलने का खतरा बना रह सकता है।

डॉ. पगारिया ने किसानों को सलाह दी कि अनार के बगीचे में किसी भी पौधे की पत्तियां अचानक पीली पड़ने या तना और जड़ सूखने के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत कृषि विशेषज्ञों से संपर्क करें। रोग की सही पहचान के बाद ही उपचार अपनाएं। रासायनिक दवाओं की मात्रा और उपयोग कृषि विशेषज्ञों की सलाह तथा उत्पाद के स्वीकृत लेबल के अनुसार ही सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed