फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Election picture clears in Barmer: BJP-Congress in direct contest for Chairman post

बाड़मेर: सभापति की कुर्सी किसके नाम होगी? भाजपा के 34 वोट बनाम कांग्रेस के 21 का सियासी गणित

Sat, 19 Sep 2026 12:53 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 12:53 PM IST
सार

बाड़मेर नगर परिषद के सभापति पद के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुकाबला साफ हो गया है। अब भाजपा के गौतम बॉबी और कांग्रेस के जयमल सिंह आमने-सामने हैं।

विज्ञापन
Election picture clears in Barmer: BJP-Congress in direct contest for Chairman post
बाड़मेर में सभापति पद के लिए भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर परिषद के सभापति पद के चुनाव में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को बाड़मेर में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। अब सभापति पद के लिए भाजपा के गौतम बॉबी और कांग्रेस के जयमल सिंह के बीच सीधा मुकाबला होगा। नगर परिषद में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी गौतम बॉबी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। वहीं कांग्रेस ने भी चुनावी रणनीति तेज कर दी है और बागी व निर्दलीय पार्षदों को अपने पाले में लाने की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन

भाजपा के तीन नाम मैदान में थे, दो ने नामांकन वापस लिया

सभापति पद के लिए भाजपा की ओर से गौतम बॉबी के अलावा गंगाविशन अग्रवाल और सुनील सिंघवी ने भी नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, बाद में दोनों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद अब भाजपा की ओर से केवल गौतम बॉबी ही चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस से जयमल सिंह, मधुलता ने वापस लिए दोनों नामांकन

कांग्रेस ने जयमल सिंह को सभापति पद का प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस की मधुलता ने सभापति पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें एक कांग्रेस और दूसरा निर्दलीय के तौर पर था। मधुलता ने शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन दोनों नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद अब सभापति पद के लिए भाजपा के गौतम बॉबी और कांग्रेस के जयमल सिंह के बीच सीधा मुकाबला होना तय हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के सामने क्रॉस वोटिंग रोकने की चुनौती

भाजपा के पास नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद पार्टी के सामने अपने पार्षदों को एकजुट रखने की चुनौती है। पार्टी को क्रॉस वोटिंग की आशंका को भी टालना होगा। दूसरी ओर कांग्रेस का पूरा जोर अपना कोरम पूरा करने के साथ बागी और निर्दलीय पार्षदों को अपने पक्ष में लाने पर है। ऐसे में चुनाव से पहले दोनों दलों की सियासी सक्रियता बढ़ गई है।

55 सीटों में भाजपा के 29, पांच निर्दलीयों का समर्थन

बाड़मेर नगर परिषद में कुल 55 सीटें हैं। चुनाव में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत के साथ 29 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा भाजपा को पांच निर्दलीय पार्षदों का समर्थन भी प्राप्त है। इस तरह भाजपा के पास कुल 34 वोट बताए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस के पास 21 पार्षदों का समर्थन है।

35 दिन पहले भाजपा में शामिल हुए थे गौतम बॉबी

भाजपा के सभापति पद के प्रत्याशी गौतम बॉबी ने करीब 35 दिन पहले भाजपा की सदस्यता ली थी। इसके बाद उन्होंने भाजपा के टिकट पर वार्ड संख्या 15 से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बॉबी 11वीं कक्षा तक पढ़े हैं और आरएसएस पृष्ठभूमि से जुड़े बताए जाते हैं। उनका कोयला ट्रेडिंग और पेट्रोल पंप का कारोबार है। वर्तमान में वह नाकोड़ा ट्रस्ट में ट्रस्टी के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

वार्ड 32 से जीते जयमल सिंह

कांग्रेस प्रत्याशी जयमल सिंह ने वार्ड संख्या 32 से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की है। इससे पहले उनकी पत्नी लक्ष्मी कंवर पार्षद रह चुकी हैं। जयमल सिंह पेशे से व्यापारी हैं और उन्होंने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। अब वे कांग्रेस की ओर से सभापति पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed