{"_id":"68c043dfb394aac4870ea3a3","slug":"barmer-news-water-level-of-luni-river-increased-due-to-continuous-rain-army-rescued-21-people-trapped-in-water-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: लगातार बारिश से लूणी नदी का जलस्तर बढ़ा, बाड़मेर में सेना ने पानी में फंसे 21 लोगों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: लगातार बारिश से लूणी नदी का जलस्तर बढ़ा, बाड़मेर में सेना ने पानी में फंसे 21 लोगों को बचाया
Tue, 09 Sep 2025 08:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 09 Sep 2025 08:42 PM IST
सार
Rajathan News: बाड़मेर में सोमवार देर रात को हुए रेस्क्यू अभियान में सेना के जवानों ने बाढ़ जैसे हालात में फंसे 15 पशुपालकों सहित कुल 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
सेना और एसडीआरएफ टीमों ने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बारिश से बाड़मेर जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लूणी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और कई गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया है। इसी बीच बाखासर क्षेत्र के नवापुरा स्थित दासोरिया गांव में पानी में फंसे 21 लोगों को सेना और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
देर रात चला बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन
सोमवार देर रात को हुए इस रेस्क्यू अभियान में सेना के जवानों ने बाढ़ जैसे हालात में फंसे 15 पशुपालकों सहित कुल 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई, वृत्ताधिकारी जीवणलाल, ग्रामसेवक गोपालराम और पटवारी हंसराज सहित प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद रहा। स्थानीय प्रशासन और सेना की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: बाड़मेर में लगातार बारिश, जिला कलेक्टर टीना डाबी ने की आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील
विज्ञापन
गुड़ामालानी में सर्वाधिक बारिश, जवाई नदी भी उफान पर
पिछले 48 घंटों में जिले के गुड़ामालानी इलाके में सबसे ज्यादा 7.7 इंच बारिश दर्ज की गई। जवाई बांध के गेट खोलने के बाद जवाई नदी में भी पानी का बहाव तेज हो गया है। लगातार बारिश से गांवों और कस्बों में पानी भर गया है, जिससे यातायात और सामान्य जीवन पर असर पड़ा है।
‘सुरक्षित रहें, घर से बाहर न निकलें’
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से बारिश थमी हुई है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि नदी-नालों के पास जाने से बचें और बिना वजह घर से बाहर न निकलें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और आपदा प्रबंधन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: रेगिस्तान में बारिश बनी छुट्टी की वजह, बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी ने जारी किए आदेश