{"_id":"642c3f0d1a17efde53004906","slug":"barmer-police-caught-348-miscreants-seized-71-kg-poppy-seeds-and-1-80-gm-md-drug-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बाड़मेर पुलिस ने 348 बदमाश पकड़े, 71 किलो डोडा पोस्त और 1.80 ग्राम एमडी ड्रग सहित ये जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बाड़मेर पुलिस ने 348 बदमाश पकड़े, 71 किलो डोडा पोस्त और 1.80 ग्राम एमडी ड्रग सहित ये जब्त
Wed, 05 Apr 2023 05:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 05 Apr 2023 05:33 PM IST
सार
बाड़मेर जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन वज्रघात-2 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 348 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 71 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त, 1.80 ग्राम एमडी ड्रग, एक देशी पिस्टल, 35 लीटर हथकड़ी शराब, 18 वाहन जब्त किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाड़मेर पुलिस की 82 टीमों ने मंगलवार अलसुबह से धरपकड़ अभियान चलाया। जिसके तहत 412 चिन्हित स्थानों पर दबिश दी गई। इसमें 348 बदमाशों को गिरफ्तार कर 71 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त, 1.80 ग्राम एमडी ड्रग, 1 देशी पिस्टल, 35 लीटर हथकडी शराब, 286 अवैध शराब के पव्वे और 18 सदिग्ध वाहन जब्त किए गए। बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि डीजीपी उमेश मिश्रा और एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई। आईजी रेंज जय नारायण ने जिले मे वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन वज्रघात‘‘-2 चलाया है। इस अभियान के दौरान उन्होंने खुद सम्पूर्ण कार्रवाई की मॉनिटरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
348 अपराधियों को दस्तयाब किया
इस अभियान में एएसपी बाड़मेर और बालोतरा के सुपरविजन के साथ सभी सीओ के नेतृत्व में जिले के सभी थानाधिकारियों के साथ कार्ययोजना बनाकर 364 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 82 विशेष टीमें गठित कर वांछित अपराधियों के ठिकानों को चिन्हित कर अलसुबह 412 चिन्हित स्थानों पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
पुलिस की विशेष टीमों की दबिश में कुल 348 अपराधियों को दस्तयाब किया गया। इसमें एनडीपीएस एक्ट प्रकरणों में वांछित 2 अपराधी, विभिन्न प्रकरणों में वांछित 31 अपराधी, 17 स्थाई वारंटी, 115 गिरफ्तारी वारंटी कुल 165 अपराधियों को गिरफ्तार किए गए। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ, अवैध आर्म्स , शराब जब्त किए गए।
छापेमार कार्रवाई में ये पकड़े और जब्त किए
एसएचओ जसोल ने टीम के साथ मुलजिम भूराराम देवासी निवासी असाड़ा को गिरफ्तार कर 71 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त, एसएचओ धनाउ ने टीम के साथ मुलजिम गणेश राम जाट निवासी भोजावास को 1.80 ग्राम एमडी समेत गिरफ्तार किया। वहीं एसएचओ बालोतरा ने मय टीम इमरान निवासी बालोतरा को एक देशी कट्टा समेत गिरफ्तार किया।
आबकारी एक्ट के कुल 9 प्रकरणों में 11 मुलजिम गिरफ्तार कर 35 लीटर हथकडी शराब और 286 अवैध शराब पव्वे के जब्त किए गए। इस दौरान 98 सदिग्ध व्यक्तियों को धारा 151 सीआपीसी में, 71 व्यक्तियों को धारा 510 भादसं और 60 पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
3 बदमाशों के विरूद्व धारा 122 सीआरपीसी और 70 आदतन अपराधियों के विरूद्व धारा 110 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई के दौरान कुल 18 संदिग्ध वाहन- जिसमें 11 बाइक, 3 कार, 3 बोलरो और 1 डम्पर को जब्त किया है। वाहनों के सम्बन्ध में जांच की जा रही है।