फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News: Two daughters of Barmer and Bikaner took initiation into Jain society

Barmer News: बाड़मेर और बीकानेर की दो बेटियों ने त्यागा सांसारिक जीवन, जैन दीक्षा लेकर अपनाया संयम

Sun, 09 Mar 2025 07:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 09 Mar 2025 07:12 PM IST
सार

दीक्षा से पहले दोनों मुमुक्षुओं ने सांसारिक वस्तुओं का त्याग कर दान दिया। परिवारजनों ने विजय तिलक कर उनका आशीर्वाद लिया। रजोहरण मिलने के बाद, उन्होंने आभूषण और रंगीन वस्त्र त्यागकर साध्वी वेश धारण किया।

विज्ञापन
Barmer News: Two daughters of Barmer and Bikaner took initiation into Jain society
दीक्षा लेने वाली युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैन समाज में रविवार को एक भावनात्मक दृश्य देखने को मिला जब दो युवतियों ने सांसारिक जीवन को त्यागकर जैन दीक्षा ग्रहण की। बाड़मेर की मुमुक्षु सेजल बोथरा और बीकानेर की चित्रा पारख ने अपने परिवार की उपस्थिति में जैन धर्म के उच्चतम सिद्धांतों को अपनाते हुए संयम जीवन का व्रत लिया। यह जैन समाज के लिए अपने आप मे गौरव का क्षण रहा।

विज्ञापन


बाड़मेर की सेजल बोथरा और बीकानेर की चित्रा पारख ने रविवार को शहर के महावीर वाटिका में खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी, अचलगच्छाधिपति आचार्य जिनकलाप्रभसूरीश्वरजी सहित जैन मुनियों और साध्वियों की उपस्थिति में दीक्षा ग्रहण की।
विज्ञापन


दीक्षा से पहले, मुमुक्षुओं ने अपने सांसारिक जीवन की वस्तुओं का त्याग किया और दोनों हाथों से दान किया। परिजनों ने मुमुक्षुओं का विजय तिलक किया। आचार्य श्री ने दोनों मुमुक्षुओं को रजोहरण देते हुए सांसारिक और संयम जीवन के बीच के अंतर को समझाया। दोनों मुमुक्षुओं ने संयम जीवन अपनाने की इच्छा व्यक्त की। रजोहरण मिलते ही मुमुक्षु खुशी से झूम उठे और उन्होंने अपने आभूषण और रंग-बिरंगे वस्त्र त्याग दिए। नए वस्त्र पहनकर पांडाल में लौटने पर, लोगों में उन्हें देखने के लिए जैन समाज के लोगो मे उत्साह नजर आया। केश लोचन के बाद, दीक्षार्थी सेजल बोथरा का नाम साध्वी श्रीसाहित्यनिधि श्रीजी और चित्रा पारख का नाम साध्वी अर्पण निधि श्रीजी रखा गया। दीक्षा समारोह में बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी ने दीक्षा समारोह में कहा कि साधु जीवन की मर्यादा है, साधु हंसते-हंसते कष्ट सहन करता है। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में भी कष्ट सहन करने वाले बहुत सारे हैं, भूख, प्यास, अभाव के कष्ट दुनियाभर के हैं। उन्होंने कहा कि रोते-रोते जो कष्ट सहन करता है वह सांसारिक जीवन है और जो हंसते-हंसते कष्ट सहन करता है उसका नाम साधु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed