{"_id":"6720afc3e2cd2f152b029793","slug":"barmer-news-two-buses-collide-in-pachpadara-three-killed-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer News: पचपदरा में दो बसों की भिड़ंत, तीन की मौत, कई घायल, मिनी बच चालक के नियंत्रण खोने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer News: पचपदरा में दो बसों की भिड़ंत, तीन की मौत, कई घायल, मिनी बच चालक के नियंत्रण खोने से हुआ हादसा
Tue, 29 Oct 2024 03:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:19 PM IST
सार
बालोतरा जिले के पचपदरा थानांतर्गत कुड़ी गांव में मंगलवार सुबह दो बसों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर तेज रफ्तार मिनी बस के संतुलन खोने से यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोतरा जिले के पचपदरा थानांतर्गत कुड़ी गांव में मंगलवार सुबह दो बसों के बीच हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पचपदरा थानाधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही एक मिनी बस संतुलन खोकर सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बस में जा घुसी, जिससे मिनी बस सवार तीन जनों की मौत हो गई। हादसे में करीब छह लोग घायल हो गए। सड़क दुघर्टना की भनक लगते ही पचपदरा पुलिस, 108 एंबुलेंस वाहन और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायलों को तत्काल बालोतरा के नाहटा चिकित्सालय ले जाया गया। अभी तक पुलिस ने मृतकों एवं घायलों के नामों का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल पुलिस एवं प्रशासन हादसा पीड़ितों को चिकित्सकीय सुविधा मुहैया करवाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
गम में बदली त्योहार की खुशियां
सड़क हादसे में मृत लोगों के परिजनों की दीपोत्सव त्योहार खुशियां गम में बदल गईं। पुलिस मृतकों एवं घायलों की पहचान कर परिजनों को सूचित करने में जुट गई। इसके बाद बदहवास हालत में परिजनों का मौके पर एवं अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।