फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News: Mother jumped into ditch with 4 children, all four innocents lost their lives, woman unconscious

Barmer News: चार बच्चों को लेकर टांके में कूदी मां, चारों मासूमों ने जान गंवाई, महिला बेहोश

Sun, 02 Jun 2024 10:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 02 Jun 2024 10:14 PM IST
सार

बाड़मेर के रीको थाना क्षेत्र में आज शाम एक महिला ने अपने चार मासूमों के साथ टांके में छलांग लगा दी। हादसे में चारों बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला अब तक बेहोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Barmer News: Mother jumped into ditch with 4 children, all four innocents lost their lives, woman unconscious
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के धने का तला में रविवार शाम एक महिला अपने चार मासूमों को लेकर टांके में कूद गई। हादसे में महिला को बेहोशी की हालत में टांके से बाहर निकाला गया, जबकि चारों बच्चों की जान चली गई। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेमीदेवी पत्नी पुरखाराम रविवार शाम अपने चार बच्चों संजू, मंजू, कृष्ण एवं दिनेश को लेकर टांके में कूद गई। इसकी भनक लगते ही परिजन एवं आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीणा, डीएसपी रमेश कुमार, सदर थानाधिकारी सत्यप्रकाश मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद इन सभी को टांके से बाहर निकाला। 
विज्ञापन


हादसे में चारों बच्चों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि मां हेमीदेवी को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed