फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News Complaint of ragging by girl student in medical college six senior students expelled

Barmer News: मेडिकल कॉलेज में छात्रा से रैगिंग की शिकायत, छह सीनियर छात्र निष्कासित

Sat, 22 Feb 2025 03:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Feb 2025 03:18 PM IST
सार

बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। कॉलेज प्रशासन ने छह सीनियर छात्रों को निष्कासित कर दिया है। तीन महीने के अंतराल में रैगिंग की यह दूसरी बड़ी घटना है।

विज्ञापन
Barmer News Complaint of ragging by girl student in medical college six senior students expelled
बाड़मेर मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीनियर छात्रों की ओर से रैगिंग लेने और लगातार टार्चर किए जाने से परेशान एक छात्रा की शिकायत पर बाड़मेर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छह छात्रों को निष्कासित कर दिया है। निष्कासन की गाज तीन छात्राओं पर भी पड़ी है। 

विज्ञापन


रैगिंग की घटना को लेकर एक बार फिर बाड़मेर मेडिकल कॉलेज चर्चा में आ गया है। इससे पूर्व नवंबर महीने में इस तरह का एक मामला प्रकाश में आया था, जिसमेंं 14 छात्राओं को निष्कासित किया गया था। ताजा मामले में शिकायत मिलने पर पांच मेडिकोज को तत्काल हॉस्टल छोड़ने के आदेश हुए हैं, जिनको शनिवार को अन्यत्र शिफ्ट होना होगा। पीड़िता छात्रा की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने मामले की गहराई से पड़ताल की। इसके बाद छह छात्रों को रैगिंग का आरोपी माना। अब आरोपी सभी छात्रों को एक निश्चित समयावधि के लिए शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों से वंचित रहना होगा। 
विज्ञापन


कमेटी ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद लिया निर्णय
कॉलेज प्रशासन को जब पीड़ित छात्रा ने लिखित रूप में शिकायत की तो इस मामले के निस्तारण को लेकर गठित कमेटी ने दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर दिया। इस पर एक बारगी आरोपी सभी छात्रों ने आरोपों को निराधार बताया। इसके बाद कमेटी ने सख्ती से पूछताछ करते हुए आरोपी छात्रों को उनके गार्जियन्स को बुलाकर उनके सामने पूछताछ करने की चेतावनी दी। इस पर रैगिंग लेने वाले छात्रों ने सच्चाई बताई और भविष्य में रैगिंग या किसी भी छात्र को इस तरह प्रताड़ित नहीं करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अनुशासनात्क कार्रवाई के तौर पर एक बारगी छह छात्रों को एक निश्चित समयावधि के लिए निष्कासित किया गया। कमेटी में शामिल सदस्यों के समक्ष पीड़ित छात्रा ने अपना पक्ष रखते हुए कॉलेज आते-जाते समय आरोपियों की ओर से फब्तियां कसने एवं लैंगिग उत्पीड़न की शिकायत की थी, जिससे वो काफी दिनों से मानसिक अवसाद की स्थिति का सामना कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed