फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News: Chief Minister Bhajanlal Sharma will visit Balotra and Barmer on Friday

Barmer News: मुख्यमंत्री कल आएंगे बालोतरा और बाड़मेर, रिफाइनरी और मंगला प्रासेसिंग टर्मिनल का करेंगे निरीक्षण

Thu, 09 Jan 2025 06:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 09 Jan 2025 06:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बालोतरा और बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पचपदरा रिफाइनरी साइट पर रिफाइनरी मॉडल का निरीक्षण, पौधरोपण, और नाइट्रोजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री रिफाइनरी अधिकारियों के साथ प्रगति समीक्षा बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन
Barmer News: Chief Minister Bhajanlal Sharma will visit Balotra and Barmer on Friday
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेती बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी एवं अधिकारीगण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बालोतरा और बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान रिफाइनरी की प्रगति की समीक्षा करने के साथ मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार प्रातः 8.45 बजे जयपुर से हवाई मार्ग से प्रातः 9.30 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री जोधपुर से प्रातः 9.30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से रिफाइनरी साइट के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा प्रातः 10 बजे पचपदरा रिफाइनरी पहुचेंगे। जहां वे पौधरोपण, रिफाइनरी के मॉडल का निरीक्षण कर रिफाइनरी अधिकारियों से जानकारी लेंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान प्रातः 10.25 बजे रिफाइनरी साइट का विजिट कर कमीशनिंग के लिए नाइट्रोजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ रिफाइनरी निर्माण की प्रगति की समीक्षा करेगें। रिफाइनरी समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी से मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल को प्रस्थान करेगें। जहां वे मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करने के साथ निरीक्षण भी करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शाम 5.30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed